बोल्ड डिजाइन, 7 एयरबैग्स और TPMS भी...लॉन्च हुई नई Toyota Innova Crysta, जानें कीमत

Toyota Innova Crysta का नया अपडेटेड वर्जन भारत में लॉन्च हो गया है. इसकी कीमत 19.72 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर को थोड़ा और प्रीमियम बनाया गया है. साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं.

Toyota Kirloskar Motor ने भारत में अपनी नई अपडेटेड Toyota Innova Crysta लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत 19.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस नए वर्जन में डिजाइन में हल्के-फुल्के बदलाव, कुछ नए कंवीनिएंस फीचर्स और इंटीरियर में अपडेट्स दिए गए हैं. इससे इसका लुक और फील पहले से थोड़ा ज्यादा फ्रेश लगने लगा है. हालांकि इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. यह अब भी अपने भरोसेमंद डीजल पावरट्रेन के साथ आती है. बता दें Innova Crysta पिछले 20 सालों से भारत की सबसे पॉपुलर MPV में से एक रही है.

Toyota Innova Crysta: डिजाइन

नई Toyota Innova Crysta अब पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम लुक के साथ आई है. इसके फ्रंट में नया ग्रिल दिया गया है, जो अब ज्यादा स्ट्रॉन्ग और शानदार दिखता है. साथ ही आगे और पीछे के बंपर के डिजाइन में भी हल्के बदलाव किए गए हैं. इससे इसकी रोड प्रेजेंस और भी सॉलिड हो गई है. हालांकि इसकी टोटल बॉडी शेप वही पुरानी रखी गई है, लेकिन ये छोटे-छोटे अपडेट इसे एक मॉडर्न और फ्रेश लुक देते हैं.

Toyota Innova Crysta: केबिन और फीचर्स

Toyota Innova Crysta के केबिन को पहले से ज्यादा कम्फर्टेबल और प्रीमियम बनाने के लिए इसमें कई नए अपडेट दिए गए हैं. अब इसमें ड्यूल-टोन लेदर सीट्स मिलती हैं, साथ ही डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर ग्रेस कॉपर (Grace Copper) फिनिश और वुड-लुक इन्सर्ट्स दिए गए हैं. ये सारी चीजें इसे एक रिच और क्लासी लुक देते हैं.

कंफर्ट और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसमें वायरलेस फोन चार्जर और कुछ वेरिएंट्स में TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) भी जोड़ा गया है. इसके अलावा नया स्विचगियर और AC कंट्रोल्स भी केबिन के फील को और बेहतर बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल भूल जाइए, भारत में मिल रही हैं ये सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट

फीचर्स की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट, VSC और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.

Toyota Innova Crysta: इंजन

इसमें 2.4-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन 148 bhp की पावर और 343 Nm का टॉर्क देता है. माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके लिए करीब 15 kmpl तक का दावा करती है. यह डीजल इंजन अपनी स्मूदनेस, लो-एंड टॉर्क और हाईवे पर कम्फर्टेबल क्रूजिंग के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि Innova Crysta आज भी फैमिली और कमर्शियल दोनों तरह के यूजर्स की पहली पसंद बनी हुई है.

Toyota Innova Crysta: कीमत और वेरिएंट्स

वेरिएंट (Variant)7-सीटर कीमत (एक्स-शोरूम)8-सीटर कीमत (एक्स-शोरूम)
GX / GX Fleet₹19,72,000₹19,77,000
GX+₹21,15,000₹21,20,000
VX₹24,93,000₹24,98,000
ZX₹26,63,000उपलब्ध नहीं

यह भी पढ़ें: फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट हैं ये 5 किफायती 7-सीटर कार्स, कीमत ₹5.65 लाख से शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >