नई Toyota Hilux की पहली झलक आई सामने, टीजर में दिखा दमदार नया लुक

Toyota ने नई Hilux की पहली झलक टीजर के जरिए दिखा दी है. कंपनी 28 जुलाई को इस अपडेटेड पिकअप ट्रक को भारत में लॉन्च करेगी. नई Hilux में नया फ्रंट डिजाइन, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम केबिन मिलने की उम्मीद है, जबकि 2.8-लीटर डीजल इंजन पहले जैसा ही रहेगा.

Toyota अपनी पॉपुलर पिकअप ट्रक Hilux को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका पहला टीजर भी जारी किया है, जिसमें नए डिजाइन की झलक देखने को मिली है. नई Hilux को कंपनी 28 जुलाई को भारत में लॉन्च करने वाली है. इस बार पिकअप ट्रक को नए फ्रंट डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स और बेहतर सेफ्टी के साथ पेश किया जा सकता है, जबकि इंजन पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है.

टीजर में क्या-क्या दिखा?

Toyota ने टीजर में पूरी गाड़ी तो नहीं दिखाई है, लेकिन इसके फ्रंट डिजाइन लुक को रिवील किया है. टीजर के अनुसार, नई Hilux में पहले से बड़ी फ्रंट ग्रिल, स्लिम LED हेडलाइट्स और फ्रंट पर Toyota के लोगो की जगह बड़े अक्षरों में TOYOTA लिखा हुआ है. टीजर में Sunglow नाम का नया पीला रंग भी देखने को मिला है. इसके अलावा ट्रक के पीछे रोल बार भी दिखाया गया है. हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह स्टैंडर्ड फीचर होगा या एक्सेसरी के तौर पर मिलेगा. भारत में यह मॉडल पहले की तरह सिर्फ डबल-कैब वेरिएंट में ही लॉन्च किया जाएगा.

मिल सकते हैं कई नए फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Toyota Hilux के केबिन में कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, JBL का 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

सेफ्टी में भी होगी दमदार

नई Hilux में सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. ग्लोबल मार्केट में इस मॉडल को ऑस्ट्रेलियन NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. हालांकि, भारत में मिलने वाले मॉडल की ऑफिशियल सेफ्टी रेटिंग अभी सामने नहीं आई है.

इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव

नई Toyota Hilux में पहले वाला 2.8-लीटर डीजल इंजन ही मिलने की उम्मीद है. यह इंजन 201hp की पावर देता है. मैनुअल गियरबॉक्स के साथ इसमें 420Nm और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 500Nm टॉर्क मिलता है. इसके साथ 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) स्टैंडर्ड रहेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का ऑप्शन भी ला सकती है, जैसा कि Fortuner के कुछ वेरिएंट्स में देखने को मिलता है. हालांकि, फिलहाल भारत में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है.

संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Toyota Hilux की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 35 लाख रुपये हो सकती है. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Isuzu V-Cross से रहेगा. 28 जुलाई को लॉन्च के दौरान इसकी कीमत और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: 66.10 लाख में लॉन्च हुई नई Lexus ES 350h, 7.7 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की स्पीड


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >