टाटा मोटर्स ने 2026 Tata Nexon Camo Edition को नए रंग और अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत रेगुलर Nexon के Creative वेरिएंट के बराबर है. नया Camo Edition Creative वेरिएंट से शुरू होकर उससे ऊपर के सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा. आइए डिटेल में जानते हैं इस नए एडिशन में हमें क्या खास देखने को मिलता है.
Tata Nexon CAMO Edition का एक्सटीरियर
- Tata Nexon CAMO Edition का लुक काफी हद तक रेगुलर Nexon जैसा ही है. Nexon CAMO को Munnar Mist और Coorg Clouds जैसे दो एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
- दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों रंग नई Sierra और Sierra EV से लिए गए हैं.
- इसके अलावा Nexon CAMO Edition में 16-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसकी पहचान को और खास बनाते हैं फ्रंट फेंडर्स पर लगे CAMO बैज. ये इसे रेगुलर Nexon से अलग दिखाते हैं.
इंटीरियर और फीचर्स
- CAMO एडिशन का केबिन भी इसे खास बनाता है. अंदर बैठते ही फ्रंट सीटों के हेडरेस्ट पर दिए गए CAMO परफोरेशन और प्रीमियम Benecke Kaliko लेदरेट सीटें इसका अलग लुक दिखाते हैं.
- इस SUV में वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम, डैशकैम रिकॉर्डर, Harman का 12.3-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन और 10.25-इंच HD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.
- इसके अलावा 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम के साथ सब-वूफर, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ADAS, रियर सनशेड्स, वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं.
पावरट्रेन
| इंजन | पावर | टॉर्क | ट्रांसमिशन |
| 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल | 120 PS | 170 Nm | 5-स्पीड मैनुअल (5MT), 6-स्पीड मैनुअल (6MT), 6-स्पीड AMT, 7-स्पीड DCA |
| 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल + CNG | 100 PS | 170 Nm | 6-स्पीड मैनुअल (6MT) |
| 1.5-लीटर डीजल | 115 PS | 260 Nm | 6-स्पीड मैनुअल (6MT), 6-स्पीड AMT |
कीमत
| वेरिएंट | 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (MT) | 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (AMT) | 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (DCA) | 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल + CNG (MT) | 1.5-लीटर डीजल (MT) | 1.5-लीटर डीजल (AMT) |
| Creative Camo | ₹9.99 लाख | ₹11.09 लाख | ₹11.59 लाख | ₹11.39 लाख | ₹11.54 लाख | ₹12.14 लाख |
| Creative Plus S Camo | ₹10.64 लाख | ₹11.34 लाख | - | ₹11.69 लाख | ₹11.79 लाख | ₹12.44 लाख |
| Creative Plus PS Camo | ₹11.64 लाख | - | ₹12.79 लाख | ₹12.59 लाख | - | - |
| Fearless Plus PS Camo | ₹12.59 लाख | - | - | ₹13.54 लाख | - | - |
| Fearless Plus A PS Camo | - | - | ₹13.94 लाख | - | - | - |
ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift पुराने मॉडल से कितनी अलग? जानिए क्या-क्या बदला और क्या रहा पहले जैसा
