Maruti Suzuki Baleno Facelift के किस वेरिएंट में क्या फीचर्स मिलेंगे? खरीदने से पहले जान लें

2026 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट नए लुक, फीचर्स और इंजन के साथ आ गई है. जानिए किस वेरिएंट में क्या मिल रहा है, ताकि आप सही सेलेक्शन कर सकें.

2026 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट (2026 Maruti Suzuki Baleno Facelift) को 6.10 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है. इस मिड-लाइफसाइकिल अपडेट के तहत मारुति की इस प्रीमियम हैचबैक को नया एक्सटीरियर, अतिरिक्त फीचर्स, अपडेटेड सेफ्टी किट और नया पेट्रोल इंजन मिला है. यहां हम नई बलेनो के वेरिएंट्स और उनमें मिलने वाले फीचर्स को करीब से देख रहे हैं.

Maruti Suzuki Baleno Facelift: इंजन और पावर ऑप्शन 

मारुति सुजुकी ने नई बलेनो को पावर देने के लिए Z12E 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है, जो 83hp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. पहले की तरह इसमें कंपनी-फिटेड CNG का ऑप्शन भी उपलब्ध है. CNG मोड में पावर और टॉर्क घटकर 70hp और 102Nm रह जाता है और इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलता है.

माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 23.80 किमी/लीटर और AMT के साथ 24.77 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. वहीं बलेनो CNG का दावा किया गया माइलेज 33.61 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है.

Maruti Suzuki Baleno Facelift: कलर ऑप्शंस

नई बलेनो कुल सात रंगों में उपलब्ध है. इनमें ग्रैंड्योर ग्रे, एनिग्मैटिक टील ग्रीन, ओपुलेंट रेड, स्प्लेंडिड सिल्वर, आर्कटिक व्हाइट, ब्लूइश ब्लैक और नेक्सा ब्लू शामिल हैं. पुराने मॉडल में मिलने वाला लक्स बेज कलर अब हटा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Maruti Baleno Facelift vs Tata Punch Facelift: कीमत, इंजन, माइलेज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

Maruti Suzuki Baleno Facelift: वेरिएंट के हिसाब से फीचर्स

सिग्मा

  • 1.2-लीटर पेट्रोल 5MT के साथ
  • 6 एयरबैग
  • EBD के साथ ABS
  • हिल-होल्ड कंट्रोल के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
  • रियर विंडो डिफॉगर
  • सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट
  • सेंट्रल लॉकिंग और कीलेस एंट्री
  • सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट
  • 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स
  • सभी पैसेंजर्स के लिए पावर विंडोज
  • ड्राइवर साइड पावर विंडो के लिए वन-टच अप/डाउन
  • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट एडजस्टमेंट
  • फैब्रिक अपहोल्स्ट्री
  • कवर के साथ 15-इंच व्हील्स
  • हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट्स
  • LED टेल-लाइट्स
  • बॉडी-कलर बंपर
  • फेंडर क्रोम गार्निश

डेल्टा

  • 1.2-लीटर पेट्रोल 5MT/AMT के साथ, CNG MT के साथ
  • सिग्मा के फीचर्स के अलावा
  • टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • रियर AC वेंट्स
  • रियर फास्ट चार्जिंग USB टाइप A और C पोर्ट्स
  • स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स
  • इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल और एडजस्टेबल साइड मिरर्स (ORVMs)
  • 7-इंच टचस्क्रीन
  • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • 4-स्पीकर्स
  • फ्रंट सेंटर स्लाइडिंग आर्मरेस्ट
  • रियर पार्सल शेल्फ
  • फ्रंट ग्रिल पर क्रोम डिटेलिंग
  • बॉडी-कलर डोर हैंडल्स
  • टर्न इंडिकेटर्स के साथ बॉडी-कलर ORVMs

ये भी पढ़ें: ₹6.10 लाख में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Baleno Facelift, ADAS के साथ मिला नया Z-Series इंजन

जेटा

  • 1.2-लीटर पेट्रोल 5MT/AMT के साथ, CNG MT के साथ
  • डेल्टा के फीचर्स के अलावा
  • रियरव्यू कैमरा
  • सुजुकी कनेक्ट सेफ्टी फीचर्स
  • वाशर के साथ रियर वाइपर
  • स्टीयरिंग व्हील के लिए टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट
  • ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट
  • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • फ्रंट में कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जर
  • 9-इंच टचस्क्रीन
  • छह-स्पीकर अरकेमिस साउंड सिस्टम
  • फुटवेल लाइटिंग
  • ऑटोमैटिक LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स
  • 16-इंच अलॉय व्हील्स
  • LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs)
  • क्रोम फिनिश डोर हैंडल्स
  • शार्क-फिन एंटीना

अल्फा

  • 1.2-लीटर पेट्रोल 5MT/AMT के साथ
  • जेटा के फीचर्स के अलावा
  • 360-डिग्री कैमरा
  • हेड-अप डिस्प्ले
  • क्रूज कंट्रोल
  • ऑटो-डिमिंग इंटीरियर रियरव्यू मिरर (IRVM)
  • ऑटो-फोल्डिंग ORVMs
  • को-ड्राइवर वैनिटी लैंप
  • क्लैरियन साउंड सिस्टम
  • लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील
  • फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स
  • सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री
  • प्रिसिजन-कट अलॉय व्हील्स

अल्फा (O)

  • 1.2-लीटर पेट्रोल 5MT/AMT के साथ
  • अल्फा के फीचर्स के अलावा
  • लेवल-2 ADAS
  • एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल
  • लेन कीप असिस्ट
  • लेन डिपार्टचर वॉर्निंग
  • एडवांस्ड इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग

मारुति सुजुकी जल्द ही नई बलेनो की वेरिएंट के हिसाब से कीमतों का ऐलान करेगी. इसका मुकाबला टाटा एल्ट्रोज, हुंडई i20 और टोयोटा ग्लैंजा जैसी प्रीमियम हैचबैक गाड़ियों से बना रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >