Mahindra Thar 3 Door Facelift: क्या बदल जाएगा लुक और बढ़ेंगे फीचर्स? जानें इंजन, संभावीत कीमत और लॉन्च की पूरी डिटेल

Mahindra Thar एक और फेसलिफ्ट के साथ वापसी कर रही है, जो 22 सितंबर को लॉन्च हो सकती है. जानें इस नई Thar में क्या होंगे बड़े बदलाव, जिसमें शामिल हैं Thar Roxx से प्रेरित डिजाइन और ढेर सारे नए फीचर्स. इसके इंजन और अनुमानित कीमत.

2025 में अपडेट के एक साल से भी कम समय बाद महिंद्रा अब थार का एक और फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है. इसके लॉन्च से पहले के महीनों में इस SUV के कवर किए गए टेस्ट मॉडल भारतीय सड़कों पर कई बार देखे गए हैं. महिंद्रा ने हाल ही में इसके टीजर भी जारी किए हैं. यहां जानिए 2026 Mahindra Thar facelift में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसे 22 सितंबर को लॉन्च किए जाने की संभावना है.

Mahindra Thar 3 Door Facelift का लुक कैसा होगा?

Mahindra Thar facelift के टीजर से इसके नए लुक की झलक मिलती है. इसमें हनीकॉम्ब पैटर्न वाली नई ग्रिल देखने को मिल सकती है. इसके अलावा अलॉय व्हील्स के डिजाइन में भी बदलाव की उम्मीद है. Thar facelift की स्पाई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि इसमें Thar Roxx से लिए गए कुछ डिजाइन एलिमेंट्स भी मिल सकते हैं. इनमें C-शेप DRLs के साथ प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, बदले हुए बंपर और टेल-लैंप डिजाइन में बदलाव शामिल हो सकते हैं.

Mahindra Thar 3 Door Facelift का इंटीरियर कैसा होगा?

Thar facelift में मौजूदा मॉडल जैसा ही केबिन लेआउट रखा जा सकता है. हालांकि, इसे नया लुक देने के लिए Mahindra इसमें लेदरेट सीट कवर और इंटीरियर में नए ट्रिम मटेरियल दे सकती है.

Mahindra Thar 3 Door Facelift  में नए फीचर्स मिलेंगे?

2025 में हुए अपडेट के दौरान Thar में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रियर AC वेंट्स, रियर वाइपर और वॉशर और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर्स जोड़े गए थे. हालांकि, इसकी कीमत को देखते हुए इसमें कई आधुनिक फीचर्स अभी भी नहीं थे. इस साल के अपडेट के साथ Mahindra इन्हें जोड़ सकती है. इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, वायरलेस फोन चार्जर और ऑटो AC जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: 22 सितंबर को आ सकती है नई Mahindra Thar Facelift, Roxx जैसा बदलेगा लुक; कौन-कौन से नए फीचर्स मिलेंगे?

Mahindra Thar 3 Door Facelift में मौजूदा इंजन मिलेंगे?

हां, Thar facelift में मौजूदा मॉडल में मिलने वाले इंजन ही जारी रहने की संभावना है. इसमें 119hp पावर और 300Nm टॉर्क वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन, 132hp पावर और 300Nm टॉर्क वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन और 152hp पावर और 300Nm टॉर्क वाला 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हैं. ऑटोमैटिक वर्जन में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 320Nm टॉर्क देता है.

सभी इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है, जबकि 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है. 1.5-लीटर डीजल इंजन केवल RWD के साथ और 2.2-लीटर डीजल इंजन केवल 4x4 के साथ मिलता है. वहीं, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन RWD और 4x4 दोनों ड्राइव लेआउट के साथ उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: 7-सीटर Kia Carens Clavis के ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, पेट्रोल-डीजल दोनों का ऑप्शन मिलेगा, इतनी रखी गई कीमत

Mahindra Thar 3 Door Facelift की अनुमानित कीमत कितनी होगी?

Mahindra Thar facelift की कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है. फिलहाल Thar की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 18 लाख रुपये तक जाती है. दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं. नई Thar का मुकाबला Maruti Jimny और Force Gurkha 3 डोर से जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >