Kia India ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Sonet के नए डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा किफायती कीमत पर पेश किया है, जिससे इसकी कीमत पहले के मुकाबले लगभग 2.25 लाख रुपये तक कम हो गई है. अब Kia Sonet का डीजल ऑटोमैटिक मॉडल 9.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है. इससे पहले डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिर्फ HTX और GTX+ जैसे महंगे वेरिएंट्स में मिलता था. लेकिन अब कंपनी ने इसे ज्यादा वेरिएंट्स में उपलब्ध करा दिया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा ऑपशंस मिलेंगे.
इन चार वेरिएंट्स में मिलेगा डीजल ऑटोमैटिक
Kia Sonet का डीजल ऑटोमैटिक अब चार वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है:
- HTE(O) – ₹9.77 लाख एक्स-शोरूम
- HTK(O) – ₹10.72 लाख एक्स-शोरूम
- HTK+ – ₹11.08 लाख एक्स-शोरूम
- HTK+(O) – ₹11.56 लाख एक्स-शोरूम
HTE(O) वेरिएंट के फीचर्स
Kia Sonet के एंट्री-लेवल HTE(O) वेरिएंट में भी कई काम के फीचर्स दिए गए हैं. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मैनुअल AC के साथ रियर वेंट्स मिलेंगे. इसके अलावा, फ्रंट पावर विंडो, 15-इंच स्टील व्हील और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए, इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESC और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
HTK(O) वेरिएंट के फीचर्स
Kia Sonet के HTK(O) वेरिएंट में एंट्री-लेवल मॉडल के फीचर्स के अलावा कई एडिशनल फीचर्स भी मिलते हैं. इसमें कनेक्टेड LED टेललाइट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 16-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं. साथ ही इसमें रियर पावर विंडो और कीलेस एंट्री जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. टेक्नोलॉजी के लिए इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और गाइडलाइंस के साथ रियर-व्यू कैमरा भी मिलता है.
HTK+ वेरिएंट के फीचर्स
Kia Sonet के HTK+ वेरिएंट में कुछ और प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे और ज्यादा सुविधाजनक बनाते हैं. इसमें LED DRLs और LED फॉग लैम्प दिए गए हैं, जो कार के लुक को और बेहतर बनाते हैं. इसके साथ ही पुश बटन स्टार्ट और रिमोट इंजन स्टार्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. इसके अलावा ड्राइवर विंडो के लिए वन-टच ऑटो अप/डाउन फंक्शन और इलेक्ट्रिकली फोल्ड होने वाले ORVMs भी दिए गए हैं.
HTK+(O) वेरिएंट के फीचर्स
Kia Sonet के टॉप वेरिएंट HTK+(O) में कई सारे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें ड्यूल कैमरा डैशकैम, क्राउन ज्वेल LED हेडलैम्प और आइस क्यूब फॉग लैम्प जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो कार के लुक और सुरक्षा दोनों को बेहतर बनाते हैं. इसके अलावा, इसमें लेदरैट सीट्स और 60:40 स्प्लिट रियर सीट भी दी गई है, जिससे आराम और उपयोगिता दोनों में बढ़ोतरी होती है.
इंजन और परफॉर्मेंस
Kia Sonet के डीजल ऑटोमैटिक मॉडल में 1.5-लीटर CRDi टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो करीब 115 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जो स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा Kia Sonet में अन्य इंजन ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जिनमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 2026 Hyundai Verna खरीदने का प्लान? जानिए कौन सा वेरिएंट है वैल्यू फॉर मनी
