जापानी टू-व्हीलर कंपनी Honda ने भारत में अपनी मशहूर टूरिंग बाइक 2026 Gold Wing को लॉन्च कर दिया है. नई Gold Wing की एक्स-शोरूम कीमत 44.30 लाख रुपये रखी गई है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 1.48 लाख रुपये ज्यादा है. हालांकि, इस बार कीमत बढ़ने के बावजूद बाइक में कोई नया फीचर या मैकेनिकल अपडेट नहीं जोड़ा गया है. नई Gold Wing में कंपनी ने सिर्फ नया रंग दिया है. फीचर्स और इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी बाइक पहले जैसी ही है, बस दिखने में थोड़ी नई लगती है.
2026 Honda Gold Wing का नया कलर
2026 Honda Gold Wing अब नए Gun Metal Black Metallic कलर ऑप्शन के साथ आई है. ये इसे पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देता है. यह नया रंग पुराने Bordeaux Red Metallic की जगह लेता है. डार्क ब्लैक फिनिश की वजह से बाइक का लुक काफी शार्प और सॉलिड नजर आता है.
यह भी पढ़ें: एक बार चार्ज करिए और लंबा चलाइए, कम बजट में ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देते हैं सबसे ज्यादा रेंज
Honda Gold Wing: इंजन
Honda Gold Wing में पहले की तरह 1,833cc का लिक्विड-कूल्ड, 6-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 126hp की पावर और 170Nm का पावरफुल टॉर्क जनरेट करता है. इतनी बड़ी टूरिंग बाइक होने के बावजूद इसे चलाना काफी आसान बनाया गया है. इसकी 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) स्मूद गियर शिफ्टिंग का काम करती है. वहीं रिवर्स और वॉकिंग मोड जैसी सुविधाएं पार्किंग या तंग जगहों पर बाइक को संभालने में काफी मदद करती हैं. इसकी वजन करीब 400 kg है.
Honda Gold Wing: फीचर्स
इसमें इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्ट होने वाली विंडस्क्रीन मिलती है, जिसे राइडर चलते-फिरते अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकता है. लॉन्ग ट्रेवल को और आसान बनाने के लिए इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट भी दिया गया है. इससे स्मार्टफोन को बिना किसी झंझट के कनेक्ट किया जा सकता है.
एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा गया है. बाइक में प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलता है. इसकी मदद से सफर के दौरान अपनी पसंदीदा म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है. सबसे खास बात यह है कि Gold Wing में कंपनी की ओर से एयरबैग भी दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: नए मिलिट्री-स्टाइल अवतार में आई Aprilia SR 175, जानें कीमत और फीचर्स
