2026 Honda City भारत में लॉन्च, प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

2026 Honda City भारत में 12 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गई है. नई सेडान में अपडेटेड डिजाइन, 10.25-इंच टचस्क्रीन, ADAS, 360-डिग्री कैमरा और हाइब्रिड पावरट्रेन जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Honda Cars India ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर सेडान 2026 Honda City का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है. नई 2026 Honda City की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख रुपये रखी गई है. 2023 के बाद यह City का दूसरा बड़ा अपडेट माना जा रहा है, जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बदलाव किए गए हैं. कंपनी ने इस बार Honda City को ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देने की कोशिश की है, ताकि मिड-साइज सेडान सेगमेंट में इसकी पकड़ और मजबूत हो सके. नई City का मुकाबला अब Volkswagen Virtus, Skoda Slavia और Hyundai Verna जैसे पॉपुलर सेडान्स से होगा.

2026 Honda City: डिजाइन

नई Honda City के डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा इसका नया फ्रंट फेसिया है. कार में नए डिजाइन की LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जिन्हें हनीकॉम्ब पैटर्न वाली नई ग्रिल के साथ जोड़ा गया है. ग्रिल और हेडलाइट्स के बीच एक लाइट स्ट्रिप भी दी गई है, जो कार को मॉडर्न लुक देती है. इसके अलावा, कार में Honda का नया लोगो लगाया गया है, जो बोनट और ग्रिल के बीच में नजर आता है. नया डिजाइन किया गया फ्रंट बंपर और साइड पर दिए गए ट्रायंगल-शेप एलिमेंट्स इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हैं. साइड प्रोफाइल में कार का सिल्हूट पहले जैसा रखा गया है, लेकिन इसमें नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. वहीं पीछे की तरफ स्मोक्ड टेललाइट्स, वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स और इंटीग्रेटेड स्पॉइलर के साथ नया बंपर डिजाइन देखने को मिलता है.

नई Honda City को Crystal Black Pearl, Radiant Red Metallic, Obsidian Blue Pearl, Platinum White Pearl, Lunar Silver Metallic और Meteroid Gray Metallic जैसे नए कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है.

2026 Honda City: इंटीरियर और फीचर्स

कार के केबिन में लेआउट पहले जैसा रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं. नई Honda City में अब बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है. इसके अलावा कार में सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट और ADAS फीचर्स भी मिलते हैं.

2026 Honda City: इंजन और माइलेज

नई Honda City में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शंस के साथ आता है. वहीं इसके हाइब्रिड वेरिएंट में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का सपोर्ट मिलता है. यह सेटअप 126hp की पावर और 253Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि हाइब्रिड मॉडल 27.26kmpl तक का माइलेज दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Mercedes-Benz GLE और GLS Night Edition लॉन्च, ब्लैक लुक और लग्जरी फीचर्स बना खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >