Mercedes Benz GLC Coupe नये अवतार में लॉन्च, 6.3 सेकेंड में पकड़ेगी 100 Km की रफ्तार

2020 Mercedes Benz GLC Coupe Launched in India: मर्सिडीज बेंज इंडिया (Mercedes Benz In India) ने भारत में नयी जीएलसी कूपे (GLC Coupe) को भारत में लॉन्च कर दिया है.

2020 Mercedes Benz GLC Coupe Launched in India: मर्सिडीज बेंज इंडिया (Mercedes Benz In India) ने भारत में नयी जीएलसी कूपे (GLC Coupe) को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह कार दो वेरिएंट्स में भारत में उपलब्ध रहेगी. कार के पेट्रोल वेरिएंट जीएलसी 300 4M कूपे (GLC 300 4M Coupe) की एक्स शोरूम कीमत 62.70 लाख रुपये है, जबकि डीजल वेरिएंट 300d 4M कूपे (GLC 300 4M Coupe) की एक्स शोरूम कीमत 63.70 लाख रुपये है.

यह पहली non-AMG coupe SUV है जिसे जर्मनी की दिग्गज कार निर्माता कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है. फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान मर्सिडीज ने अपनी इस नयी कार को शोकेस किया था. 2020 Mercedes Benz GLC Coupe भारत में कंपनी का साल 2020 में लॉन्च किया गया चौथा नया उत्पाद है. GLC Coupe facelift का मुकाबला बीएमडब्ल्यू X4 (BMW X4), पोर्श मैकेन (Porsche Macan), वोल्वो XC60 (Volvo XC60) जैसी प्रीमियम गाड़ियों से होगी.

2020 Mercedes Benz GLC Coupe में 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है, जो कि बीएस6 इमीशन नॉर्म्स वाले होंगे. पेट्रोल इंजन 254 bhp का पावर और 370 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं डीजल इंजन 242 bhp का पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. उम्मीद है कि इस कूपे एसयूवी के इंजन के साथ 9G-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक स्टैंडर्ड मिलेगा.

इसके साथ ही 4मैटिक ऑल व्हील ड्राइव के साथ आयेंगे. नयी जीएलसी कूपे में 5 ड्राइविंग मोड – ईको, कंफर्ट, इंडीविजुअल, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस मिलेंगे. यह कार स्पोर्टी लुक वाले 19 इंच एलॉय व्हील, 12.3 इंच का नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360 डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट के साथ आयेगी.स्पीड की बात करें, तो यह कार 240 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है. वहीं सिर्फ 6.3 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है.

इस एसयूवी में सिग्नेचर डायमंड पैटर्न ग्रिल, नये LED हेडलैंप्स और रिवाइज्ड फ्रंट बंपर दिये गए हैं. इस कार में स्लोपिंग रूफलाइन दिया गया है. कार के रियर में नये मोल्डेड डिफ्यूजर, एंगुलर एग्जॉस्ट टिप और री-डिजाइन LED टेल लैंप्स दिये गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >