Coronavirus Alert: टिकटॉक पर वायरल कोरोना के इलाज ने 11 लोगों को पहुंचाया अस्पताल

Coronavirus Treatment, Tiktok Video, Coronavirus Fact Check, Coronavirus Fake News, Coronavirus Alert : टिकटॉक वीडियो देखकर उसमें बताया गया कोरोना वायरस ठीक करने का 'घरेलू नुस्खा' अपनाने के बाद आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में दो परिवार के 11 सदस्यों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने टिकटॉक पर वीडियो देखा जिसमें बताया गया था कि उम्मेठा काया का जूस पीने से कोरोना वायरस दूर रहेगा.

Coronavirus Treatment, Tiktok Video, Coronavirus Fact Check, Coronavirus Fake News, Coronavirus Alert : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों में काफी डर है, जिसको खत्म करने के लिए सरकार तरह-तरह के जागरूकता अभियान चला रही है.

इन सब कोशिशों के बावजूद लोगों के अंदर वायरस को लेकर कम जानकारी है. लोग इस बीमारी से बचने के लिए तरह-तरह का उपाय अपना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश के चित्तूर से सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकटॉक वीडियो देखकर उसमें बताया गया कोरोना वायरस ठीक करने का ‘घरेलू नुस्खा’ अपनाने के बाद आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में दो परिवार के 11 सदस्यों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने टिकटॉक पर वीडियो देखा जिसमें बताया गया था कि उम्मेठा काया का जूस पीने से कोरोना वायरस दूर रहेगा.

बताते चलें कि उम्मेठा काया धतूरे के पेड़ पर लगनेवाला एक जहरीला फल है. वीडियो में दावा किया गया है कि इस फल को खाने या इसका जूस पीने से वायरस तुरंत खत्म हो जाता है. पुलिस फर्जी दावा करने वाले वीडियो बनाने वालों की तलाश में जुट गई है.

पीड़ितों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, उम्मेठा काया का सेवन करने के बाद पीड़ितों की हार्टबीट बढ़ गई और शरीर पर कई जगह चकत्ते पड़ने लगे. उम्मेठा काया में मौजूद एंट्रोपाइन जहर किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है. अच्छी बात ये है कि मरीजों को समय पर सही इलाज मिला, जिससे वे ठीक होकर घर वापस लौट गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >