Benelli ने भारत में लॉन्च की 1.69 लाख की बाइक, 4000 देकर कराएं बुक

नयी दिल्ली: मोटरसाइकिल बनाने वाली इतालवी कंपनी बेनेली ने मंगलवार को अपनी इंपीरियल 400 को भारतीय बाजार में पेश किया. इसकी शोरूम में कीमत 1.69 लाख रुपये है. बेनेली ने एक बयान में जानकारी दी कि इसमें भारत चरण 4 उत्सर्जन मानक वाला 347 सीसी का इंजन लगा है. कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रबंध […]

नयी दिल्ली: मोटरसाइकिल बनाने वाली इतालवी कंपनी बेनेली ने मंगलवार को अपनी इंपीरियल 400 को भारतीय बाजार में पेश किया. इसकी शोरूम में कीमत 1.69 लाख रुपये है.

बेनेली ने एक बयान में जानकारी दी कि इसमें भारत चरण 4 उत्सर्जन मानक वाला 347 सीसी का इंजन लगा है. कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक विकास झाबक ने कहा कि वह इस श्रेणी पर बड़ा दांव लगा रहे हैं.

इंपीरियल 400 भारतीय बाजार में पेश करने के साथ कंपनी बाजार में एक अहम हिस्सेदारी हासिल करने को लेकर काफी आश्वस्त है. इसके लिए कंपनी इसे कई डीलरों के यहां भी पेश करेगी. बयान के अनुसार कोई भी ग्राहक 4,000 रुपये का भुगतान कर इसकी बुकिंग करा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >