Yezdi Roadster के नए वेरिएंट पर से जल्द उठेगा पर्दा, कंपनी ने जारी किया टीजर

नई Yezdi Roadster का नया वेरिएंट आने वाला है. इसमें ज्यादातर बदलाव इसके लुक्स और डिजाइन में देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, इसके मैकेनिकल पार्ट्स यानी इंजन वगैरह पहले वाले स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही रहने की उम्मीद है.

क्लासिक लेजेंड्स ने Yezdi Roadster के एक नए वेरिएंट का फ्रेश टीजर जारी कर दिया है. इसे 3 मार्च 2026 को पेश किया जाएगा. कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक शैडो वाली तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ कैप्शन दिया गया है ‘This Red Moon, something is waiting in the shadows.’ यह साफ तौर पर लॉन्च डेट की ओर इशारा करता है, जो एक लंबे चंद्र ग्रहण के साथ पड़ रही है, जब चांद हल्का लाल दिखाई देगा.

क्या दिखा टीजर में?

टीजर में बाइक के फ्रंट हिस्से की थोड़ी झलक मिलती है. इसमें फ्यूल टैंक के साइड एक्सटेंशन, गेटर्स के साथ फ्रंट फोर्क और LED बेस्ड साइड इंडिकेटर्स नजर आ रहे हैं. इसके अलावा कोई बड़ा मैकेनिकल या डिजाइन बदलाव दिखाई नहीं देता. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाला वेरिएंट कोई बड़ा अपडेट नहीं, बल्कि एक थीम्ड एडिशन हो सकता है. फिलहाल जो जानकारी सामने है, उसके मुताबिक यह ‘Red Moon’ कॉन्सेप्ट से जुड़ा नया कलर-फोकस्ड वर्जन हो सकता है.

Yezdi Roadster के अपडेटेड वर्जन में कई छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं. अब इसमें नया डिजाइन किया गया रियर फेंडर मिलता है, जबकि बेहतर कंफर्ट के लिए हैंडलबार को भी थोड़ा रिवाइज किया गया है. इसके अलावा बाइक के लाइटिंग एलिमेंट्स को भी अपडेट किया गया है. इससे इसका लुक और फंक्शन दोनों पहले से बेहतर हो गए हैं.

Yezdi Roadster के फीचर्स

Yezdi Roadster का लुक आज भी क्लासिक फील को बनाए रखता है. इसमें आपको गोल LED हेडलैंप, टीयरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार और रिमूवेबल रियर सीट जैसी स्टाइलिंग डिटेल्स मिलती हैं. साथ ही टूरिंग वाइजर, स्लाइडर्स के साथ क्रैश गार्ड जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं. फिलहाल यह बाइक पांच कलर ऑप्शन्स में आते हैं- Sharkskin Blue, Smoke Grey, Bloodrush Maroon, Savage Green और Shadow Black.

परफॉर्मेंस की बात करें तो Yezdi Roadster में 334cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 29.6 bhp की पावर और 29.9 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच से जुड़ा है. ब्रेकिंग के लिए आगे 320mm और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इनके साथ Continental का डुअल-चैनल ABS मिलता है. सस्पेंशन सेटअप में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Triumph की नई 350cc बाइकें अप्रैल में होंगी लॉन्च, जानिए इस डाउनसाइज के पीछे का कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >