चीन की चेतावनी के बाद एपल ने हटाया परिवहन संबंधी विवादित एप

हांगकांगः एपल ने चीन की चेतावनी के बाद हांगकांग के प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे एक परिवहन संबंधी एप को बृहस्पतिवार को हटा दिया. डेवलपरों ने इसकी जानकारी दी. विवादित एप हांगकांगमैप डॉट लाइव के डेवलपरों के अनुसार एपल ने कहा, आपके एप का इस्तेमाल इस तरीके से किया जा रहा है जो कानून […]

हांगकांगः एपल ने चीन की चेतावनी के बाद हांगकांग के प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे एक परिवहन संबंधी एप को बृहस्पतिवार को हटा दिया. डेवलपरों ने इसकी जानकारी दी.
विवादित एप हांगकांगमैप डॉट लाइव के डेवलपरों के अनुसार एपल ने कहा, आपके एप का इस्तेमाल इस तरीके से किया जा रहा है जो कानून लागू करने वाली एजेंसियों और हांगकांग के रहवासियों के लिये खतरनाक है.
उल्लेखनीय है कि चीन की सरकारी मीडिया ने बुधवार को एपल पर आरोप लगाया था कि कंपनी हांगकांग के प्रदर्शनकारियों की मदद कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >