Suzuki ने भारत में लांच की ऑफ-रोड बाइक्स RM Z250, RM Z450

नयीदिल्ली : सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने बुधवार को अपनी दो प्रमुख मोटरसाइकिलें आरएम-जेड250 और आरएम-जेड450 भारत में पेश की है. दिल्ली में आरएम-जेड250 की शोरूम पर कीमत 7.10 लाख और आरएम-जेड450 की कीमत 8.31 लाख रुपये है. कंपनी के प्रबंध निदेशक सतोषी उचिदा ने बयान में कहा, पिछले कुछ वर्षों में, हमने भारतीय बाइक चालकों […]

नयीदिल्ली : सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने बुधवार को अपनी दो प्रमुख मोटरसाइकिलें आरएम-जेड250 और आरएम-जेड450 भारत में पेश की है.

दिल्ली में आरएम-जेड250 की शोरूम पर कीमत 7.10 लाख और आरएम-जेड450 की कीमत 8.31 लाख रुपये है.

कंपनी के प्रबंध निदेशक सतोषी उचिदा ने बयान में कहा, पिछले कुछ वर्षों में, हमने भारतीय बाइक चालकों में ऑफ-रोडिंग (ऊबड़-खाबड़ जगहों पर बाइक चलाने) और रोमांचकारी सवारी अनुभव में तेजी देखी है.

उन्होंने कहा, रेसिंग और रोमांचकारी श्रेणी में बढ़ती मांग को देखते हुए हम इन मोटरसाइकिलों को पेश कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >