Toyota ने अपनी इस गाड़ी को किया रिकॉल, जानें पूरी बात...

नयी दिल्ली : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में अपने प्रियस हाइब्रिड वाहन वापस मंगाने और उसके खराब इंजन वायर हार्नेस की जांच करने की घोषणा की है. वैश्विक स्तर पर टोयोटा की मूल कंपनी ने यह कदम उठाया है, जिसके बाद भारत में भी इन वाहनों को वापस मंगाने की घोषणा की गयी है. […]

नयी दिल्ली : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में अपने प्रियस हाइब्रिड वाहन वापस मंगाने और उसके खराब इंजन वायर हार्नेस की जांच करने की घोषणा की है.

वैश्विक स्तर पर टोयोटा की मूल कंपनी ने यह कदम उठाया है, जिसके बाद भारत में भी इन वाहनों को वापस मंगाने की घोषणा की गयी है.

कंपनी ने बयान में कहा कि जून, 2015 से मई, 2018 के दौरान विनिर्मित वाहनों को वापस मंगाया जा रहा है.

इन वाहनों की जांच की जाएगी और जरूरत होने पर इंजन वायर हार्नेस को ठीक किया जाएगा. कंपनी ने कहा कि टोयोटा के डीलर जल्द इस बारे में प्रभावित ग्राहकों को सूचित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >