गूगल फोटोज अब पालतू जानवरों को भी पहचानेगा

फोटो शेयरिंग और स्टोरेज सेवा गूगल फोटो ने एक नया फीचर शुरू किया है, जो यूजर के पालतू कुत्तों/बिल्लियों की पहचान कर सकता है. इससे पहले गूगल फोटो केवल मनुष्यों की पहचान करने में सक्षम था. गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, इसे ज्यादातर देशों में आज जारी किया जा रहा है. इससे आप […]

फोटो शेयरिंग और स्टोरेज सेवा गूगल फोटो ने एक नया फीचर शुरू किया है, जो यूजर के पालतू कुत्तों/बिल्लियों की पहचान कर सकता है. इससे पहले गूगल फोटो केवल मनुष्यों की पहचान करने में सक्षम था.

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, इसे ज्यादातर देशों में आज जारी किया जा रहा है. इससे आप लोगों के साथ अब अपने कुत्तों और बिल्लियों के फोटो को समूहीकृत कर पाएंगे, आप उन्हें उनके नाम का लेबल लगा सकते हैं, ताकि सर्च में उन्हें तुरंत ढूंढा जा सके.

या फिर आप अपने पालतू जानवर के साथ खुद की फोटो को बडी़ आसानी से ढूंढ सकेंगे.ब्लॉग पोस्ट में आगे कहा गया कि इससे अब अपने पालतू जानवरों का एलबम, मूवीज या फोटो बुक बनाना आसान होगा. गूगल फोटो सेवा की घोषणा साल 2015 के मई में की गयी थी. गूगल फोटो यूजर्स को 16 मेगापिक्सल के फोटो तथा 1080 पी रेजोल्यूशन वाले वीडियो की असीमित स्टोरेज की सुविधा प्रदान करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >