जब कैटरीना कैफ ने पहनी थी इतनी महंगी ड्रेस, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

Katrina Kaif Dress Price: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उनका स्वैग ऐसा है कि उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है. इस बीच एक्ट्रेस की एक तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही है. लेकिन क्या आप जानते है कि इस ड्रेस की कीमत क्या है.

कैटरीना कैफ के स्टाइल से हर कोई वाकिफ है. बात चाहे वेस्टर्न वियर की हो या फिर एथिनिक वियर, दोनों में ही वो बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. एक्ट्रेस की एक तसवीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने एक ड्रेस पहनी थी जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे.

https://www.instagram.com/p/B5mb42YB5pa/

दरअसल, इस तसवीर में कैटरीना Alex Perry की ब्लश पिंक कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रहीं थी. इसके साथ उन्होंने साइड पार्टिंग कर बालों को खुला रखा था. जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं. एक्ट्रेस की इस ड्रेस की कीमत 1,81,461 रुपये (1लाख 81 हजार 461 रुपये) है.

Also Read: जब कपिल शर्मा ने बीएमसी पर लगाया था रिश्वत लेने का आरोप, PM मोदी को टैग कर पूछा था- ‘ये हैं आपके अच्छे दिन?’

बता दें कि कैटरीना की आनेवाली फिल्‍म अक्षय कुमार के साथ ‘सूर्यवंशी’ है. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. फिल्‍म 27 मार्च को रिलीज होनवाली थी लेकिन फिर इसे टाल दिया गया. दर्शक इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कैटरीना कैफ जल्द ही अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म का फर्स्‍टलुक जारी कर दिया गया है. इस फिल्‍म में उनके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगे.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >