करण जौहर के घर काम करने वाले 2 लोग कोरोना पॉजिटिव, परिवार सहित कोरेंटिन में निर्माता

Karan Johar- बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के घर पर काम करने वाले दो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. इस बात की जानकारी करण ने खुद दी. जिसके बाद से करण अपने परिवार के साथ 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले गए है.

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) के घर पर काम करने वाले दो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. इस बात की जानकारी करण ने खुद दी. जिसके बाद से करण अपने परिवार के साथ 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले गए है.

Also Read: बोनी कपूर के दो और हाउस हेल्प निकले कोरोना पॉजिटिव, परिवार सुरक्षित

करण जौहर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा “आप को सूचित करना चाहूंगा कि हमारे घरेलू स्टाफ के दो सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. जैसे ही लक्षण का पता चला उन्हें हमारी इमारत के एक हिस्से में क्वोरंटीन कर दिया गया. बीएमसी को तत्काल सूचित किया गया, और इमारत को नियमानुसार उन्होंने स्टरलाइज किया.”

https://twitter.com/karanjohar/status/1264942040199999490

करण जौहर ने आगे लिखा, ‘हमारा पूरा परिवार और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है और किसी में कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं. हम लोगों ने सुबह टेस्ट भी करवाया था जो कि नेगेटिव आया है, लेकिन हमने खुद को अगले 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में कर लिया है. हम सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें बेहतर इलाज और सुरक्षा दी जाएगी और वह जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे.’

Also Read: अब बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार निकले कोरोना पॉजिटिव, खुद को घर में किया कोरेंटिन

बता दें कि अभी हाल ही में बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर पर एक हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जिसके बाद उनके दो और हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. हालांकि बोनी कपूर, एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी का भी कोरोना टेस्ट हुआ था जो कि नेगेटिव आया था. बोनी कपूर के पहले हाउस हेल्प के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही पूरे परिवार को 14 दिनों के लिए कोरेंटिन कर दिया गया था.

वहीं, कुछ दिन पहले बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर किरण कुमार कोरोना वायरस के‌ संक्रमण का शिकार हो गये थे. इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद दी थी. जिसके बाद उन्होंने पिछले 10 दिनों से खुद को अपने घर में कोरेंटिन करके रखा हुआ है. उनका अगला कोविड-19 टेस्ट 25 मई को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >