मुंबई पुलिस के फरार पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह से कोर्ट ने पूछा, कहां हैं आप

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी तरफ से दायर की गयी याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा है कि आप कहां है. अदालत को अपने ठिकाने के बारे में बताएं.

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी तरफ से दायर की गयी याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा है कि आप कहां है. अदालत को अपने ठिकाने के बारे में बताएं.

Also Read: बढ़ने वाली हैं समीर वानखेड़े की मुश्किलें, मुंबई पुलिस के बाद अब यह मंत्रालय करेगा फर्जी दस्तावेजों की जांच

आप कहां है इसकी जानकारी के बगैर अदालत अदालत कथित जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा के लिए उनकी याचिका पर विचार नहीं करेगी. सुप्रीम कोर्ट के इन बयानों से जाहिर है कि फरार चल रहे पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी है. वकील ने इसके लिए कोर्ट से सोमवार तक का वक्त मांगा है. संभव है कि इसके बाद अदालत में वह अपने आवास के संबंध में जानकारी दें.

Also Read: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की जांच में आयी तेजी, समीर वानखेड़े और नवाब मलिक की लड़ाई में पिस सकती है पुलिस

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को पहले ही फरार घोषित कर दिया गया है. परमबीर सिंह को 30 दिनों के भीतर हाजिर होने का अल्टीमेटम भी दिया गया है. ऐसे में अगर वो समय पर हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >