ह्वाइटनर सुंघाया, विरोध किया तो हॉकी स्टिक से पीटा घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज बार-बार सुंघा रहा था ह्वाइटनर, बच्चे ने की थी शिकायत हमलावर केस में फंसाने व जान लेने की दे रहा धमकी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरसदर थाना क्षेत्र के गोबरसही गांव में एक व्यक्ति ने अपने बेटे को ह्वाइटनर सुंघाने का विरोध किया तो हॉकी स्टिक से उसकी पिटाई की गयी. हॉकी स्टिक की मार से घायल गोबरसही निवासी संजय पासवान का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. इसका इलाज पांच दिसंबर की रात से चल रहा है. लेकिन, अभी तक नगर थाने में फर्दबयान नहीं हुआ है. गोबरसही निवासी संजय पासवान बताते हैं कि उनका दस वर्ष का लड़का सिद्धार्थ रंजन है. वह पांचवीं कक्षा का छात्र है. उसे पड़ोस का एक लड़का गली में लेकर बार-बार ह्वाइटनर सुंघा रहा था. जब उस लड़के को समझाने की कोशिश की तो हॉकी स्टिक से हमला कर दिया. संजय के सिर में गंभीर चोट लगी है. पिटाई के बाद इसकी शिकायत सदर थाना में की गयी तो पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. संजय बताते हैं कि मारपीट करने वाले अब जान मारने की धमकी दे रहे हैं. बोलता है केस करेगा तो समझ लेना. पुलिस ने अभी तक सदर अस्पताल में फर्दबयान नहीं लिया है.
ह्वाइटनर सुंघाया, विरोध किया तो हॉकी स्टिक से पीटा

ह्वाइटनर सुंघाया, विरोध किया तो हॉकी स्टिक से पीटा
Copied link
ह्वाइटनर सुंघाया, विरोध किया तो हॉकी स्टिक से पीटा घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज बार-बार सुंघा रहा था ह्वाइटनर, बच्चे ने की थी शिकायत हमलावर केस में फंसाने व जान लेने की दे रहा धमकी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरसदर थाना क्षेत्र के गोबरसही गांव में एक व्यक्ति ने अपने बेटे को ह्वाइटनर सुंघाने […]