नियुक्ति को सरल बनाने की मांग

नियुक्ति को सरल बनाने की मांग सीतामढ़ी. ऑल बिहार उर्दू/बंगला स्पेशल टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक सुफ्फा सेंट्रल स्कूल, मेहसौल में जिलाध्यक्ष कमर मिसबाही की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अभ्यर्थियों ने कहा कि उर्दू बंगला स्पेशल टीइटी अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए जो तरीका शिक्षा विभाग की तरफ से जारी हुआ है, उसके अनुसार […]

नियुक्ति को सरल बनाने की मांग सीतामढ़ी. ऑल बिहार उर्दू/बंगला स्पेशल टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक सुफ्फा सेंट्रल स्कूल, मेहसौल में जिलाध्यक्ष कमर मिसबाही की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अभ्यर्थियों ने कहा कि उर्दू बंगला स्पेशल टीइटी अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए जो तरीका शिक्षा विभाग की तरफ से जारी हुआ है, उसके अनुसार 10-12 प्रतिशत अभ्यर्थियों की ही नियुक्ति हो सकेगी. क्योंकि एक ही अभ्यर्थी जिसका नंबर सबसे अधिक है उसे ही हर जगह प्रथम स्थान हासिल रहेगा. उसके नीचे सभी अभ्यर्थी अगले घोषणा तक वंचित रह जायेंगे. इसलिए जिला स्तर पर कैंप के माध्यम से नियुक्ति को सरल बनाने की मांग की जाती है. ताकि सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति ज्यादा से ज्यादा हो सके और बिहार सरकार स्पेशल उर्दू बंगला का पूर्ण बहाली का संकल्प भी पूरा हो सके. इसके अलावा अनुमोदन का जो काम शेष रह गया है, उसे भी समय के अंदर भी पूरा कर लिया जाये. मौके पर कमाल मुस्तफा, कमाल अजहर, मो सोहराब अली, मो शमशेर अली, मो कौसर यजदानी, मो नसीम अख्तर, मो इफ्तेखार खान, मो आसिफ, मो आलम, मो रिजवान, मो मंजूर समेत दर्जनों अभ्यर्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >