झारखंड : पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा

रांची : झारखंड में आज पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गयी. चुनाव चार चरणों में संपन्न होगा. पंचायत चुनाव 22 नवम्बर से शुरू होकर 12 दिसम्बर तक चलेगा. इस बात की जानकारी झारखंड चुनाव आयोग के चीफ शिव बसंत ने दी. मीडिया से बात करते हुए शिव बसंत ने कहा कि चुनाव […]

रांची : झारखंड में आज पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गयी. चुनाव चार चरणों में संपन्न होगा. पंचायत चुनाव 22 नवम्बर से शुरू होकर 12 दिसम्बर तक चलेगा. इस बात की जानकारी झारखंड चुनाव आयोग के चीफ शिव बसंत ने दी.

मीडिया से बात करते हुए शिव बसंत ने कहा कि चुनाव नवंबर और दिसंबर महीने में होगी. नवंबर महीने में 22 और 28 तारीख को मतदान होगी जबकि दिसंबर में 5 और 12 तारीख को मतदान की तारीख तय की गयी है. उन्होंने कहा कि चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो जायेगी.
गृह सचिव एन एन पांडेय ने कहा कि शांतिपूर्ण औरनिष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी है. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ में सुरक्षाबलों की व्यवस्था की जायेगी. झारखंड में पिछला पंचायत चुनाव 2010 में हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >