एसीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

गया: गया जंकशन पर गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल के सहायक कॉमर्शियल मैनेजर (एसीएम-गुड्स) संजय प्रसाद चौधरी ने कॉमर्शियल विभाग का निरीक्षण किया. उन्होंने आने व जानेवाले पार्सल के कार्यो व इसे कंप्यूटरीकृत करने की गति का भी जायजा लिया. इस दौरान मालगोदाम कार्यालय, जनरल बुकिंग टिकट कार्यालय, आरक्षण कार्यालय समेत अन्य विभागों […]

गया: गया जंकशन पर गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल के सहायक कॉमर्शियल मैनेजर (एसीएम-गुड्स) संजय प्रसाद चौधरी ने कॉमर्शियल विभाग का निरीक्षण किया. उन्होंने आने व जानेवाले पार्सल के कार्यो व इसे कंप्यूटरीकृत करने की गति का भी जायजा लिया.

इस दौरान मालगोदाम कार्यालय, जनरल बुकिंग टिकट कार्यालय, आरक्षण कार्यालय समेत अन्य विभागों का भी जायजा लिया. विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज पर चर्चा की गयी. कई दिशा-निर्देश भी दिये गये.

निरीक्षण के दौरान चीफ टिकट इंस्पेक्टर यूपी सिन्हा, चीफ पार्सल सुपरवाइजर आरएन सिन्हा, कॉमर्शियल सुपरवाइजर लाल बाबू, जनरल बुकिंग सुपरवाइजर शाबिर हैदर खां, आरक्षण सुपरवाइजर केडी पांडेय, सीनियर पार्सल सहायक मनोज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >