बाइपास निर्माण के लिए अनुमति पत्र हुआ जारी

दुर्गा पूजा के बाद से शुरू होगा निर्माण भागलपुर : लगभग 230.70 करोड़ से बननेवाली बाइपास को लेकर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रलय ने शनिवार को वर्क अवार्ड का लेटर जारी कर दिया. वर्क अवार्ड का लेटर पथ निर्माण विभाग कार्य प्रमंडल, भागलपुर सहित कांट्रैक्टर राजस्थान की जीआर इंफ्रास्ट्रर प्राइवेट लिमिटेड को ई-मेल से प्राप्त हुआ […]

दुर्गा पूजा के बाद से शुरू होगा निर्माण
भागलपुर : लगभग 230.70 करोड़ से बननेवाली बाइपास को लेकर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रलय ने शनिवार को वर्क अवार्ड का लेटर जारी कर दिया. वर्क अवार्ड का लेटर पथ निर्माण विभाग कार्य प्रमंडल, भागलपुर सहित कांट्रैक्टर राजस्थान की जीआर इंफ्रास्ट्रर प्राइवेट लिमिटेड को ई-मेल से प्राप्त हुआ है. इधर, वर्क अवार्ड का लेटर मिलने से बाइपास निर्माण को लेकर अब तक की सारी संशय दूर हो गयी है.
केवल अब पथ निर्माण विभाग और कांट्रैक्टर के बीच एग्रीमेंट होना बाकी है. अधिकारियों की मानें, तो जल्द एग्रीमेंट की भी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी, ताकि दुर्गापूजा के बाद से निर्माण का कार्य शुरू हो सके. बाइपास निर्माण को लेकर दो साल का समय निर्धारित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >