किरीबुरू : सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरू खदान में योगदान देने से पूर्व मेडिकल जांच के लिए सेल अस्पताल आये डिप्लोमाधारियों को स्थानीय युवकों ने खदेड़ दिया. युवकों ने अस्पताल के सीएमओ डॉ बीके होता से मिल कर मेडिकल जांच पर अविलंब रोक की मांग की है. डॉ होता ने बताया कि हमने जांच रोक दी है और इससे आला अधिकारियों को अवगत करा दियागया है.
बेरोजगार युवकों का कहना था कि सेल पिछले दरवाजे से डिप्लोमाधारियों की बहाली कर रहा है. जबकि चतुर्थ श्रेणी की बहाली वर्ष 2010 के बाद से नहीं ली है. खदान में चतुर्थ श्रेणी मजदूर की जरूरत है लेकिन यह काम ठेका श्रमिक से कराया जा रहा है. युवकों ने इसके लिए जोरदार आंदोलन चलाने की चेतावनी दी.
