निगरानी रखने का निर्देश

नगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में प्रखंड के सभी सहिया की बैठक शनिवार को संपन्न हुई. बैठक में राज्य प्रशिक्षक सुभाष पासवान ने सभी सहिया को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में डायरिया पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी गांव में डायरिया की जानकारी मिले, तो तत्काल अस्पताल को सूचना […]

नगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में प्रखंड के सभी सहिया की बैठक शनिवार को संपन्न हुई. बैठक में राज्य प्रशिक्षक सुभाष पासवान ने सभी सहिया को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में डायरिया पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी गांव में डायरिया की जानकारी मिले, तो तत्काल अस्पताल को सूचना दें. उन्होंने पोषक क्षेत्र नव दंपतियों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी देने, धात्री माताओं को स्तनपान कराने व नवजात बच्चों को देखभाल करने की जानकारी देने को कहा. बैठक में विगत माह लिए गये निर्णयों की समीक्षा की गयी. बैठक में प्रशिक्षक वृजमोहन राम, नंदू राम, अमित कुमार सहित सभी सहिया उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >