देवी मंडप से शिव-पार्वती की मूर्ति चोरी

फोटो (1) इसी स्थल से मूर्ति गायब है.इटखोरी. कल्याणपुर गांव के देवी मंडप परिसर से शिव-पार्वती की मूर्ति चोरी हो गयी. घटना शुक्रवार रात की है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. उन्होंने इसकी सूचना थाने को दी है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव की एक महिला पूजा करने आयी, तो मूर्ति नहीं थी. उक्त मूर्ति […]

फोटो (1) इसी स्थल से मूर्ति गायब है.इटखोरी. कल्याणपुर गांव के देवी मंडप परिसर से शिव-पार्वती की मूर्ति चोरी हो गयी. घटना शुक्रवार रात की है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. उन्होंने इसकी सूचना थाने को दी है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव की एक महिला पूजा करने आयी, तो मूर्ति नहीं थी. उक्त मूर्ति की लंबाई लगभग ढाई फुट बतायी जाती है. मूर्ति प्राचीनकालीन है. कई सालों से देवी मंडप परिसर में मूर्ति रखी थी. मूर्ति को मंडप में स्थापित करने के लिए नया मंदिर बनाया गया है. शिव-पार्वती की मूर्ति चोरी होने से गांव की महिलाएं काफी मायूस हैं. लोगों ने शीघ्र मूर्ति बरामद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >