हजारीबाग से आ रही बस गड्ढे में घुसी, पांच घायल

जमशेदपुर: हजारीबाग से जमशेदपुर आ रही मोती बस अनियंत्रित होकर डिमना मोड़ के पास एक गड्ढे में घुस गयी. गड्ढे में नुकीला पत्थर से टकरा कर बस का पिछला चक्का ब्लास्ट हो गया. घटना में बस की पिछली सीट पर बैठे एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी हो गये. सभी सीट से नीचे गिर […]

जमशेदपुर: हजारीबाग से जमशेदपुर आ रही मोती बस अनियंत्रित होकर डिमना मोड़ के पास एक गड्ढे में घुस गयी. गड्ढे में नुकीला पत्थर से टकरा कर बस का पिछला चक्का ब्लास्ट हो गया. घटना में बस की पिछली सीट पर बैठे एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी हो गये. सभी सीट से नीचे गिर गये थे.

उनके सिर और हाथ-पैर में चोट आयी है. घटना रविवार की दोपहर 2 बजे दिन की है. घायलों को कंडक्टर राकेश पांडेय दूसरी गाड़ी से एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. घायलों में माला देवी, शांति देवी, नीलम और दो बच्चे शामिल हैं. सभी को इलाज के बाद छोड़ दिया गया. वे लोग भुरकुंडा से सोनारी स्थित रिश्तेदार के घर आ रहे थे. बताया जाता है कि बस में सवार कुछ और लोगों को हल्की चोट आयी थी. घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी. वे लोग परिजनों की स्थिति जानने अस्पताल पहुंचे.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस. इधर खबर पाकर उलीडीह और एमजीएम पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को बस से निकालने में मदद की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >