कीनिया हमला : 20 भारतीय बच्‍चे लापता

नैरोबी : कीनिया के वेस्‍टगेट मॉल में हुए आतंकी हमले में लगभग 20 भारतीय बच्‍चे लापता हो गये हैं. जिसमें ज्‍यादातर के मारे जाने की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है. एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार आतंकी हमला के समय मॉल में 500 बच्‍चे मौजूद थे. जो एक प्रतियोगिता में भाग लेने आये थे. चश्‍मदीदों […]

नैरोबी : कीनिया के वेस्‍टगेट मॉल में हुए आतंकी हमले में लगभग 20 भारतीय बच्‍चे लापता हो गये हैं. जिसमें ज्‍यादातर के मारे जाने की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है. एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार आतंकी हमला के समय मॉल में 500 बच्‍चे मौजूद थे. जो एक प्रतियोगिता में भाग लेने आये थे. चश्‍मदीदों के अनुसार मॉल से ज्‍यादातर बच्‍चों को निकाल लिया गया था लेकिन उसमें 30 बच्‍चे मॉल में ही फंसे रह गये.

चश्‍मदीदों के अनुसार जहां-तहां मॉल में बच्‍चों के शव पड़े हुए थे.गौरतलब हो कि कीनिया के वेस्‍टगेट मॉल में चार दिन पहले आतंकी हमला किया गया था, जिसमें तीन भारतीयों के साथ 67 लोगों की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >