अब भी नहीं मिले दो किशोरों के शव

हाजीपुर : करताहां थाना क्षेत्र बलहा घाट पर डूबे किशोरों के शव को खोजने में एनडीआरएफ की टीम लगी है. अब तक दो किशोरों के शव नहीं मिले हैं. गुरुवार को एक किशोर का शव मिला था. शव को खोजने में डीसीएलआर मनोज कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ की जुटी हुई है. वहीं मृतक मो […]

हाजीपुर : करताहां थाना क्षेत्र बलहा घाट पर डूबे किशोरों के शव को खोजने में एनडीआरएफ की टीम लगी है. अब तक दो किशोरों के शव नहीं मिले हैं. गुरुवार को एक किशोर का शव मिला था. शव को खोजने में डीसीएलआर मनोज कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ की जुटी हुई है.
वहीं मृतक मो शाहिद के परिजन को लालगंज के बीडीओ श्रीनिवासन ने बीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया है.मालूम हो मंगलवार को नहाने के दौरान मो. शाहिद, मो.अताउल्लाह और मो. रजा डूब गये थे. उसके बाद से करताहां पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लगातार शव को खोजने के लिए विभिन्न टीमों को बुला कर प्रयास कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >