अगलगी में 30 घर जले

हाजीपुर : जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पश्चिमी गांव में भीषण अगलगी में दो दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गये.अगलगी की सूचना मिलने पर जुड़ावन पुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची, उसके बाद आग को बुझाया गया. गांव में सीओ निरंजन कुमार पहुंच कर अग्निकांड […]

हाजीपुर : जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पश्चिमी गांव में भीषण अगलगी में दो दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गये.अगलगी की सूचना मिलने पर जुड़ावन पुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची, उसके बाद आग को बुझाया गया.
गांव में सीओ निरंजन कुमार पहुंच कर अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन किया. वहीं, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ऋषि कपुर पासवान ने बताया कि गौरी साह,सुरेंद्र साह,दहाउर साह एवं दीप लाल साह सहित 26 लोगों का घर जल गया है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किसी घर में खाना बनाने के दौरान आग लगी और देखते-देखते सभी घरों में आग फैल गयीं. इस अगलगी मेंलगभग पांच लाख से अधिक की क्षति हुई है. बताया गया कि अगिAपीड़ितोंे के घर में अनाज,कपड़ा,बरतन एवं अन्य सभी जरूरत की सामान जल कर राख हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >