सिपाहियों ने नर्तकी के साथ किया रेप, सस्पेंड

लौरिया : थाने के गश्ती दल में तैनात दो सिपाहियों ने खाकी को शर्मसार किया है. आर्केस्ट्रा में काम करने वाली नर्तकी ने उनपर गैंगरेप का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत करने पर पहले तो पुलिस मामले को दबाने में जुट गयी. बाद में मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचने पर देर शाम आरोपित […]

लौरिया : थाने के गश्ती दल में तैनात दो सिपाहियों ने खाकी को शर्मसार किया है. आर्केस्ट्रा में काम करने वाली नर्तकी ने उनपर गैंगरेप का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत करने पर पहले तो पुलिस मामले को दबाने में जुट गयी.
बाद में मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचने पर देर शाम आरोपित दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया. पीड़ित नर्तकी के मुताबिक थाने के गश्ती दल की गाड़ी सोमवार को सुबह करीब चार बजे उसके दरवाजे पर रुकी. दल के सिपाही अक्षय कुमार, सुधीर कुमार सिंह व प्राइवेट चालक अजय कुमार तिवारी ने उसके साथ जबरन मुंह काला किया. सोमवार को नर्तकी शिकायत लेकर थाने पहुंची, जहां मामले को मैनेज करने का प्रयास हुआ. थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने सिपाहियों का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ टार्च जलाया था और गेट बंद करने को कहा था.
वहीं देर शाम मामले में एसडीपीओ नरकटियागंज अमन कुमार ने आरोपी सिपाही अक्षय कुमार व सुधीर कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. एसडीपीओ ने बताया कि मामले में प्राइवेट चालक अजय कुमार की भूमिका भी सामने आयी है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >