भारती भवन का नक ली किताब लौटाने आये छात्र को पीटा

-हिरासत में लिया गया दुकानदार अजय -नगर थाना के मोतीझील की घटना -भारती भवन प्रकाशन का नकली किताब बेचने पर हंगामा -दुकानदार पर पूर्व से नकली किताब बेचने की प्राथमिकी वरीय संवाददाता,मुजफ्फरपुरनकली किताब लौटने पहुंचे छात्र शंभु कुमार की बुधवार की शाम मोतीझील में किताब दुकानदार अजय कुमार ने पिटाई कर दी. उसने नगर थाने […]

-हिरासत में लिया गया दुकानदार अजय -नगर थाना के मोतीझील की घटना -भारती भवन प्रकाशन का नकली किताब बेचने पर हंगामा -दुकानदार पर पूर्व से नकली किताब बेचने की प्राथमिकी वरीय संवाददाता,मुजफ्फरपुरनकली किताब लौटने पहुंचे छात्र शंभु कुमार की बुधवार की शाम मोतीझील में किताब दुकानदार अजय कुमार ने पिटाई कर दी. उसने नगर थाने में आरोपित दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार अजय पर पूर्व से मामला दर्ज है. उसे हिरासत में ले लिया गया है. जानकारी के अनुसार, शंभु कुमार मीनापुर थाना क्षेत्र के मदारीपुर कर्ण गांव का रहने वाला है. उसका कहना है कि बुधवार की सुबह वह बीबी कॉलेजिएट गेट पर स्थित दुकान से भारती भवन प्रकाशन के दशवीं कक्षा के किताब का सेट खरीद कर ले गया. घर पहुंचने पर उसके साथियों ने किताब देख कर कहा कि यह नकली है. शाम छह बजे के आसपास वह किताब वापस करने पहुंचा. दुकानदार अजय को किताब वापस कर असली किताब देने को कहा. लेकिन उसने पांच-छह साथियों को बुला कर मारपीट करने लगा. उसके गले से हनुमानी, सैंतीस सौ रुपये, जमीन के कागजात, पैन कार्ड सहित अन्य सामान छीन लिया. जान मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की गयी, जिसमें वह जख्मी हो गया. यहां बता देें कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली से आयी टीम ने अजय की दुकान पर नकली किताब बेचने का आरोप लगाते हुए छापेमारी की थी. केस दर्ज होने के बाद उसे जमानत पर छोड़ा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >