चौथे दिन भी कांपी धरती

मुंगेर: भूकंप के नाम से ही अब लोगों के दिल का धड़कन तेज हो जाता है. बच्चे जहां भूकंप से सर्वाधिक खौफजदा हैं. वहीं बार-बार भूकंप का झटका लोगों को परेशान किये हुए हैं. मंगलवार को चौथे दिन भी दो बार लोगों ने भूकंप के झटके को अनुभव किया. प्रात: 05:05 बजे जहां भूकंप के […]

मुंगेर: भूकंप के नाम से ही अब लोगों के दिल का धड़कन तेज हो जाता है. बच्चे जहां भूकंप से सर्वाधिक खौफजदा हैं. वहीं बार-बार भूकंप का झटका लोगों को परेशान किये हुए हैं.

मंगलवार को चौथे दिन भी दो बार लोगों ने भूकंप के झटके को अनुभव किया. प्रात: 05:05 बजे जहां भूकंप के झटके आये वहीं प्रात: 09:50 बजे भी इसके कंपन को लोगों ने महसूस किया. वैसे भूकंप का प्रभाव कम होने के कारण कहीं से भी जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई. यूं तो शनिवार व रविवार के भूकंप ने लोगों को हिला कर रख दिया. किंतु सोमवार की शाम आयी भूकंप के झटके ने यह बता दिया कि यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है.

मंगलवार की सुबह भी भूकंप के झटकों ने शहरवासियों को दहशत में डाला. लेकिन व्यापक स्तर पर इसका अनुभव नहीं हो पाया. आम लोगों का हाल यह है कि उन्हें बार-बार भूकंप का एहसास हो रहा है. जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर नयागांव जेड़बेहरा में अनिल चंद्र प्रकाश का छज्जा जहां गिर गया. वहीं खानकाह पक्की गली में छंगुरी पोद्दार खपरैल मकान के दीवार के गिरने की सूचना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >