बीएसएफ ने जब्त किये 60 गैस सिलिंडर

कोलकाता. बीएसएफ ने एक विशेष अभियान चला कर कृष्णानगर के पुट्टाखाली सीमा आउटपोस्ट इलाके से 60 सीएफसी गैस सिलिंडर जब्त किये, जिनकी कीमत आठ लाख रुपये से अधिक है. यह सिलिंडर बांग्लादेश से भारत लाये जा रहे थे. मंगलवार रात 173 बटालियन बीएसएप को यह खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ बांग्लादेश्ी तस्कर गैस सिलिंडर […]

कोलकाता. बीएसएफ ने एक विशेष अभियान चला कर कृष्णानगर के पुट्टाखाली सीमा आउटपोस्ट इलाके से 60 सीएफसी गैस सिलिंडर जब्त किये, जिनकी कीमत आठ लाख रुपये से अधिक है. यह सिलिंडर बांग्लादेश से भारत लाये जा रहे थे. मंगलवार रात 173 बटालियन बीएसएप को यह खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ बांग्लादेश्ी तस्कर गैस सिलिंडर भारत लाने का प्रयास करने वाले हैं. इस सूचना के आधार पर बीएसएफ ने जब सीमावर्ती इलाके में अभियान चलाया तो पाया कि बांग्लादेश की ओर से कुछ लोग सीएफसी सिलिंडर भारत में तस्करी करने का प्रयास कर रहे हैं. बीएसएफ के जवानों को देख कर सभी बांग्लादेशी फरार हो गये. बीएसएफ ने वहां से 60 सीएफसी गैस सिलिंडर बरामद किये. यह सिलिंडर रेफ्रिजरेटर में इस्तेमाल किया जाता है. बीएसएफ ने जब्त किये गये सिलिंडर कस्टम के हवाले कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >