बेगूसराय(नगर). भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर कुमार और खेमस के जिला सचिव चंद्रदेव वर्मा ने डंडारी थाना अंतर्गत बांक-विशनपुर निवासी जाटो सिंह और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला करनेवालों को अविलंब गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है. माले नेताओं ने कहा कि जाटो सिंह अपनी जमीन में फसल कटवा रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों के द्वारा उनकी पिटाई कर दी गयी, जिसमें जाटो सिंह घायल होकर मौत से जूझ रहे हैं. माले नेताओं ने कहा कि एफआइआर दर्ज होने के बाद भी हमलावरों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जाना खेदजनक है. माले नेताओं ने घायल को सरकारी खर्च पर इलाज कराने की मांग की है.
माले ने की हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग

माले ने की हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग
Copied link
बेगूसराय(नगर). भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर कुमार और खेमस के जिला सचिव चंद्रदेव वर्मा ने डंडारी थाना अंतर्गत बांक-विशनपुर निवासी जाटो सिंह और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला करनेवालों को अविलंब गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है. माले नेताओं ने कहा कि जाटो सिंह अपनी जमीन में फसल कटवा रहे थे. इसी […]