विधायक ने विधानसभा में उठाये सवाल

मनिहारी. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने विधानसभा सत्र में मनसाही प्रखंड की समस्याओं को उठाया है. विधायक श्री सिंह ने मनसाही प्रखंड अंतर्गत फुलहारा के प्राथमिक विद्यालय मगनपोल में चाहरदीवारी निर्माण के लिए शिक्षा विभाग से अनुरोध किया है. वहीं समाज कल्याण विभाग से मनसाही प्रखंड के साहेबनगर के वार्ड 8, 9 और 11 […]

मनिहारी. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने विधानसभा सत्र में मनसाही प्रखंड की समस्याओं को उठाया है. विधायक श्री सिंह ने मनसाही प्रखंड अंतर्गत फुलहारा के प्राथमिक विद्यालय मगनपोल में चाहरदीवारी निर्माण के लिए शिक्षा विभाग से अनुरोध किया है. वहीं समाज कल्याण विभाग से मनसाही प्रखंड के साहेबनगर के वार्ड 8, 9 और 11 में दलित बहुसंख्यक वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किये जाने का अनुरोध किया है. विधायक श्री सिंह ने इस सत्र में विधानसभा क्षेत्र के मनिहारी, मनसाही व अमदाबाद प्रखंड के दर्जनों समस्याओं को उठाया है. विधानसभा सत्र के दौरान संबंधित विभाग के मंत्री ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >