— स्वास्थ्य विभाग ने बर्ड फ्लू का लेकर पशुपालन पदाधिकारी को भेजा पत्र संवाददाता,पटना बिहार में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है,लेकिन अन्य राज्य जहां स्वाइन फ्लू का कहर है या खत्म हो गया है, वहां बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस कारण बिहार में भी बर्ड फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सिविल सर्जन के माध्यम से पशुपालन विभाग को भी पत्र भेजा गया है. पत्र में जिक्र है कि अप्रैल तक बर्ड फ्लू के लक्षण लोगों में मिल सकते हैं. ऐसे में सभी अलर्ट रहें. बर्ड फ्लू के लक्षण भी सामान्य वायरस की तरह ही नजर आते हैं. इस कारण आम आदमी से लेकर डॉक्टर इसकी पहचान करने में कभी-कभी भटक जाते हैं. ऐसे में अगर पक्षियों के आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति में वायरस के लक्षण नजर आये,तो उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. यह बीमारी एक दूसरे से नहीं फैलती है. फिर भी जिन इलाकों में बीमारी का प्रभाव होता है. वहां लोगों को और बर्ड फ्लू होने की आशंका रहती है. ऐसे में इलाज करने वाले डॉक्टर व कर्मचारियों को वैक्सीन लेने की जरूरत पड़ती है. लक्षण – नाक का लगातार बहना, नाक जाम होना- शरीर में दर्द या अकड़न – सिर में दर्द- कफ और कोल्ड, लगातार खांसी- थकान महसूस करना- बुखार होना कोट ” बर्ड फ्लू के लिए फरवरी में ही अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन अप्रैल तक बीमारी के आने का समय है. यूपी व दिल्ली में भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया हैं. इस कारण से सतर्कता के लिए पशुपालन विभाग को फिर से पत्र भेजा गया है. अगर किसी पक्षी की मौत की संख्या हर दिन बढ़ रही है, तो इसकी जानकारी तुरंत सिविल सर्जन कार्यालय को दें. डॉ के.के. मिश्रा, सिविल सर्जन .
स्वाइन फ्लू के बाद अब बर्ड फ्लू का खतरा, अलर्ट जारी
— स्वास्थ्य विभाग ने बर्ड फ्लू का लेकर पशुपालन पदाधिकारी को भेजा पत्र संवाददाता,पटना बिहार में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है,लेकिन अन्य राज्य जहां स्वाइन फ्लू का कहर है या खत्म हो गया है, वहां बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस कारण बिहार में […]
