सोनारी : पार्क की घेराबंदी का विरोध, दीवार तोड़ी फोटो है ऋषि 5

– लोगों ने डीसी से की लिखित शिकायत – बिल्डर पर सार्वजनिक पार्क घेरने का आरोप – बालविहार एरिया में जनता ने किया विरोध- राजनीतिक संरक्षण में सार्वजनिक संपत्ति को घेरने का आरोप वरीय संवाददाता, जमशेदपुरसोनारी के कुंजनगर स्थित एक सार्वजनिक पार्क की घेराबंदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय लोगों व महिलाओं ने दीवार […]

– लोगों ने डीसी से की लिखित शिकायत – बिल्डर पर सार्वजनिक पार्क घेरने का आरोप – बालविहार एरिया में जनता ने किया विरोध- राजनीतिक संरक्षण में सार्वजनिक संपत्ति को घेरने का आरोप वरीय संवाददाता, जमशेदपुरसोनारी के कुंजनगर स्थित एक सार्वजनिक पार्क की घेराबंदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय लोगों व महिलाओं ने दीवार तोड़ दी. घटना बुधवार की है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों का आरोप है कि बिल्डर और राजनीतिक दल के लोग पार्क को जबरन घेर रहे हैं. इसमें स्थानीय पुलिस की मिलीभगत है. लोगों ने मामले की लिखित शिकायत उपायुक्त से की है. लोगों का कहना था कि विश्वकर्मा अपार्टमेंट के सामने टाटा स्टील ने पार्क बनाया था. पार्क में सुबह-शाम लोग टहलते हैं और बच्चे खेलते हैं. एक सप्ताह से पार्क को घेरा जा रहा था. लोगों को बताया गया कि पार्क को बेहतर किया जा रहा है. इस बीच लोगों की इंट्री भी बंद करा दी गयी. इसके विरोध में लोग गोलबंद हो गये तथा घेरेबंदी को तोड़ दिया. बिल्डर के हवाले पार्क !सोनारी के कुंजनगर स्थित इस पार्क को विश्वकर्मा अपार्टमेंट के अंदर में देखरेख के लिए दिया गया था. कई साल से इसकी देखरेख स्थानीय लोग कर रहे थे. बताया जाता है कि अचानक से पार्क एक बिल्डर को दे दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >