पत्नी की गयी जान, अब पुलिस पड़ी है पीछे

धनबाद: असर्फी अस्पताल में इलाज के दौरान झरिया लाल बाजार निवासी व्यवसायी राहुल केसरी की नवविवाहिता पत्नी भारती केसरी की मौत को लेकर हंगामा और तोड़फोड़ के मामले में धनबाद थाना की पुलिस ने फिलहाल एक ही पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है. जिले भर के नर्सिग होम में हड़ताल और आइएमए के […]

धनबाद: असर्फी अस्पताल में इलाज के दौरान झरिया लाल बाजार निवासी व्यवसायी राहुल केसरी की नवविवाहिता पत्नी भारती केसरी की मौत को लेकर हंगामा और तोड़फोड़ के मामले में धनबाद थाना की पुलिस ने फिलहाल एक ही पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है.

जिले भर के नर्सिग होम में हड़ताल और आइएमए के कड़े रुख के बाद पुलिस राहुल केसरी की जोर-शोर से तलाश कर रही है. शुक्रवार की रात उसने उनके आवास में छापामारी भी की, लेकिन वह नहीं मिले. सोशल साइट्स पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है और पुलिस के रुख की आलोचना की जा रही है.

बुधवार को असर्फी अस्पताल में चेक अप के दौरान भारती केसरी की मौत हो गयी थी. घटना के विरोध में परिजनों ने अस्पताल में हंगामा, मारपीट व तोड़फोड़ की. अस्पताल के सीइओ की शिकायत पर मृतक भारती केसरी के परिजनों पर मारपीट व तोड़फोड़ करने व कागजात ले लेने का केस दर्ज किया गया है. दूसरी ओर राहुल की ओर से डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने जिससे मौत हो जाने का आरोप है. पुलिस राहुल के आवेदन पर सनहा दर्ज कर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >