हटाया गया जेल सिपाही, सेंट्रल जेल में प्रतिनियुक्ति

भागलपुर: नवगछिया जेल में हंगामा की सूचना मिलते ही सेंट्रल जेल के अधीक्षक नीरज झा नवगछिया उपकारा पहुंचे. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली. जिस जेल सिपाही से बंदियों के विवाद की बात सामने आ रही थी, सेंट्रल जेल अधीक्षक ने उस सिपाही (गुरुदेव यादव) को नवगछिया जेल से हटा भागलपुर सेंट्रल जेल में प्रतिनियुक्त […]

भागलपुर: नवगछिया जेल में हंगामा की सूचना मिलते ही सेंट्रल जेल के अधीक्षक नीरज झा नवगछिया उपकारा पहुंचे. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली. जिस जेल सिपाही से बंदियों के विवाद की बात सामने आ रही थी, सेंट्रल जेल अधीक्षक ने उस सिपाही (गुरुदेव यादव) को नवगछिया जेल से हटा भागलपुर सेंट्रल जेल में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है.
सेंट्रल जेल अधीक्षक झा ने बताया कि बंदी दरबार के बाद नंबर बंदी हुई. इसके बाद सारे बंदी अपने-अपने कक्ष में चले गये. इस दौरान कुछ बंदी आपस में मजाक कर रहे थे.

वहां तैनात सिपाही गुरुदेव यादव को लगा कि बंदी उसके बारे में बात कर रहे हैं. इसको लेकर कुछ संशय पैदा हो गया. हालांकि बाद में बंदियों को समझा-बुझा कर मामले को शांत करा दिया गया. उन्होंने सिपाही के साथ मारपीट व जेल में पथराव की घटना से इनकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >