संविदा अमीन-राजस्व विभाग आमने-सामने

पटना. मानदेय विसंगति के मुद्दे पर इन दिनों संविदा अमीन और राजस्व विभाग आमने-सामने है. संविदा अमीन इस मुद्दे पर 29 दिनों से धरने पर बैठे हैं. संघ के सदस्यों का कहना है कि बंदोबस्ती अमीन को दस हजार रुपये प्रतिमाह और उप संवर्ग में कार्यरत अंचल अमीनों को केवल 6500 रुपये दिये जा रहे […]

पटना. मानदेय विसंगति के मुद्दे पर इन दिनों संविदा अमीन और राजस्व विभाग आमने-सामने है. संविदा अमीन इस मुद्दे पर 29 दिनों से धरने पर बैठे हैं. संघ के सदस्यों का कहना है कि बंदोबस्ती अमीन को दस हजार रुपये प्रतिमाह और उप संवर्ग में कार्यरत अंचल अमीनों को केवल 6500 रुपये दिये जा रहे हैं. संघ के अध्यक्ष रविशंकर सिन्हा, सचिव अवधेश कुमार पासवान और प्रवक्ता चांदनी कुमारी ने बताया कि राजस्व विभाग के प्रधान सचिव बिहार सरकार के मुख्य सचिव के आदेश का उल्लंघन करते हुए बिना वेटेज का प्रावधान कर संविदा अमीन को हटाने की साजिश रच रहे हैं. इसके विरुद्ध में हम मकर संक्रांति को एक दिवसीय अनशन भी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >