छोटकी नवादा स्थित बालाजी नगर के लोगों ने लिया निर्णयवरीय संवाददाता, गयाछोटकी नवादा स्थित बालाजी नगर (कॉटन मिल) में व्याप्त समस्याओं के निदान के लिए मुहल्लावासी एकजुट हो रहे हैं. लोगों ने डीएम कार्यालय के समक्ष धरना भी देने का मन बना लिया है. इन्हीं बिंदुओं पर रविवार को बालाजी नगर (कॉटन मिल) विकास सह संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजनंदन गांधी की मौजूदगी में बालाजी नगर स्थित समिति के कार्यालय में बैठक हुई. इस दौरान सांसद, विधायक व विधान पार्षद फंड से बालाजी नगर में सड़कों व नालियों का निर्माण कराने के लिए उनसे मुलाकात करने पर विमर्श किया गया. ट्रांसफॉर्मर के लिए बिजली विभाग के महाप्रबंधक का पत्र भेजने पर चर्चा की गयी. साथ ही, इस कॉलोनी की कुछ जमीनों के दाखिल-खारिज होने में हो रही दिक्कतों पर विचार-विमर्श किया गया. बालाजी नगर की सुरक्षा दुरुस्त करने के लिए एसपी से मुलाकात करने भी सहमति बनी. इस दौरान मुहल्लावासियों ने निर्णय लिया कि अगर उनकी समस्याओं का निबटारा नहीं होगा, तो डीएम कार्यकाल के समक्ष धरना दिया जायेगा.
समस्याओं का हो निदान, नहीं तो देंगे धरना

समस्याओं का हो निदान, नहीं तो देंगे धरना
Copied link
छोटकी नवादा स्थित बालाजी नगर के लोगों ने लिया निर्णयवरीय संवाददाता, गयाछोटकी नवादा स्थित बालाजी नगर (कॉटन मिल) में व्याप्त समस्याओं के निदान के लिए मुहल्लावासी एकजुट हो रहे हैं. लोगों ने डीएम कार्यालय के समक्ष धरना भी देने का मन बना लिया है. इन्हीं बिंदुओं पर रविवार को बालाजी नगर (कॉटन मिल) विकास सह […]