ChatGPT में आया नया Lockdown Mode, जानें क्या है ये फीचर और कैसे करता है काम

OpenAI ने ChatGPT में नया Lockdown Mode जोड़ा है. ये फीचर साइबर खतरों और छिपे हुए 'prompt injection' जैसे अटैक्स से बचाव के लिए एक एक्स्ट्रा सेफ्टी लेयर देता है. इसे ऑन करने पर कुछ इंटरनेट-बेस्ड फीचर्स सीमित हो जाते हैं. लेकिन यूजर का डेटा ज्यादा सेफ रहता है.

जैसे-जैसे AI टूल्स हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बनते जा रहे हैं, वैसे-वैसे उनकी सेफ्टी से जुड़ी चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं. आज लोग और कंपनियां दोनों ही ChatGPT जैसे टूल्स में प्राइवेट डिटेल्स डाल रहे हैं, इसलिए अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि AI क्या कर सकता है, बल्कि यह भी है कि वह कितना सेफ है. इसी जरूरत को देखते हुए OpenAI ने ChatGPT के लिए एक नया फीचर ‘Lockdown Mode’ लॉन्च किया है. यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो अपनी पर्सनल डिटेल्स को और ज्यादा सेफ रखना चाहते हैं. अच्छी बात यह है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

OpenAI ने क्यों बनाया Lockdown Mode?

यह नया मोड एक बढ़ते हुए साइबर सिक्योरिटी खतरे से निपटने के लिए बनाया गया है, जिसे ‘prompt injection attacks’ कहा जाता है. ये नॉर्मल हैकिंग की तरह सिस्टम को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश नहीं करते, बल्कि चालाकी से काम लेते हैं. इसमें अटैकर्स वेबपेज, फाइल्स या किसी भी कंटेंट के अंदर ऐसे छिपे हुए इंस्ट्रक्शन डाल देते हैं, जिन्हें AI पढ़ सकता है. 

अगर AI उन इंस्ट्रक्शन को समझकर फॉलो कर ले, तो उसका बिहेवियर बदल सकता है. इतना ही नहीं,  यूजर की वो डिटेल्स भी सामने आ सकती है जो शेयर करने का इरादा नहीं था. OpenAI के मुताबिक, Lockdown Mode एक एक्स्ट्रा सेफ्टी लेयर है, जो ChatGPT की मौजूदा सेफ्टी के ऊपर और सेफ्टी जोड़ता है. आसान शब्दों में समझें तो ये ऐसा है जैसे आपने पहले ही दरवाजा लॉक कर दिया हो, और अब उसके ऊपर एक और ताला लगा दिया हो.

इसे ऑन करने पर क्या होता है?

जैसे ही Lockdown Mode ऑन किया जाता है, ChatGPT थोड़ा ज्यादा अलर्ट हो जाता है. यूजर फिर भी फाइल्स अपलोड कर सकते हैं, इमेज शेयर कर सकते हैं और AI से इमेज भी बनवा सकते हैं. लेकिन कुछ ऐसी सुविधाएं जो इंटरनेट या बाहरी कंटेंट से जुड़ी होती हैं, वे सीमित हो जाती हैं. उदाहरण के लिए, ChatGPT कई बार वेब से इमेज लाना या सीधे दिखाना बंद कर सकता है. इसके अलावा, कुछ एडवांस फीचर्स जैसे Deep Research और Agent Mode भी काम नहीं करते, क्योंकि ये इंटरनेट और बाहरी सेवाओं के साथ ज्यादा गहराई से जुड़े होते हैं.

हर किसी के लिए जरूरी नहीं है फीचर

OpenAI ने साफ तौर पर बताया है कि यह फीचर हर नॉर्मल यूजर के लिए नहीं है. जो लोग रोजमर्रा में नॉर्मल काम करते हैं, उन्हें शायद इसका ज्यादा फायदा न दिखे. लेकिन जिनके लिए डेटा और जानकारी बहुत सेंसेटिव होती है जैसे पत्रकार, रिसर्चर, प्रोफेशनल्स या बड़ी संस्थाओं में काम करने वाले लोग, उनके लिए यह काफी काम का हो सकता है.

यह भी पढ़ें: अब ChatGPT बताएगा आपकी सैलरी कहां उड़ रही है, खर्च और बचत का पूरा हिसाब, आया नया फीचर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >