iPhone समेत कई Apple प्रोडक्ट के बढ़ेंगे दाम, CEO टिम कुक ने दिया बड़ा संकेत

आने वाले समय में iPhone और दूसरे Apple डिवाइस खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. इसकी वजह इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की बढ़ती कीमतें और बाजार में उनकी कम सप्लाई बताई जा रही है.

अगर आप भी आने वाले समय में Apple के डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़े एक्स्ट्रा पैसे जेब में रखिएगा. दरअसल Apple के CEO टिम कुक ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में Apple के कुछ प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं. Wall Street Journal को दिए एक इंटरव्यू में टिम कुक ने कहा कि Apple ने अब तक कस्टमर्स को बढ़ती लागत का बोझ महसूस न हो, इसके लिए हर संभव कोशिश की है. लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कीमतें बढ़ाने से बचना मुश्किल होता जा रहा है. आइए डिटेल में जानते हैं आखिर टिम कुक ने ऐसा क्यों कहा है.

क्यों महंगे होंगे Apple प्रोडक्ट्स?

Apple के CEO टिम कुक के मुताबिक, iPhone की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सेक्टर की तेजी से बढ़ती मांग है. दरअसल, AI कंपनियां मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की भारी मात्रा में खरीदारी कर रही हैं. यही चिप्स स्मार्टफोन, लैपटॉप, सर्वर, गेमिंग कंसोल और कई दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज में यूज होते हैं.

AI पर बढ़ते निवेश के कारण इन चिप्स की मांग लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि उनकी कीमतें ऊपर जा रही हैं और सप्लाई पर भी लोड बन रहा है. टिम कुक ने खास तौर पर मेमोरी चिप्स के बाजार को लेकर चिंता जताई. उनका कहना है कि AI सर्वर्स के लिए बड़ी मात्रा में मेमोरी रिजर्व की जा रही है, जिसके चलते कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के लिए उपलब्ध सप्लाई कम पड़ रही है. ऐसे में आने वाले समय में iPhone समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की कीमतों पर इसका असर देखने को मिल सकता है.

कब तक बढ़ेंगे प्राइस?

कुक ने यह नहीं बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी कब से लागू होगी या फिर किन-किन प्रोडक्ट्स पर इसका असर पड़ेगा. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि कंपनी सप्लायर्स की तरफ से बढ़ाई जा रही लागत को कम करने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन लगातार बढ़ते खर्चों को लंबे समय तक अपने ऊपर लेना अब टिकाऊ नहीं रह गया है.

यह भी पढ़ें: ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आ सकता है Nothing Phone 4b, भारत में लॉन्च की तैयारी तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >