तमिलनाडु में बीजेपी को फिर लगा झटका, अन्नामलाई के बाद उपाध्यक्ष और सचिव ने भी छोड़ी पार्टी

Tamil Nadu BJP: तमिलनाडु में बीजेपी के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं. के अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष कारू नागराजन और स्टेट सेक्रेटरी सुमति वेंकटेश ने भी पार्टी छोड़ दी है. दोनों ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है.

Tamil Nadu BJP: तमिलनाडु भाजपा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने भी बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर अन्नामलाई के नए राजनीतिक आंदोलन का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. कारू नागराजन ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी छोड़ने का फैसला किया है और अब वे अन्नामलाई के साथ मिलकर उनके नए राजनीतिक अभियान में योगदान देंगे. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- मैं किसी भी नेता को दोष नहीं देना चाहता. हमने अन्नामलाई का समर्थन करने का फैसला किया है, क्योंकि वे एक ऊर्जावान, साहसी और जनता से जुड़े नेता हैं.

आम आदमी की राजनीति का दावा

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य व्यक्ति-पूजा, चाटुकारिता और वंशवादी राजनीति से अलग आम आदमी की राजनीति को बढ़ावा देना है. पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति या नाम के इर्द-गिर्द नहीं, बल्कि एक विचार और सामाजिक बदलाव पर आधारित होगा. उन्होंने कहा- आइए हम खुद को बदलें और बदलाव लाएं. हमारा मूल सिद्धांत ‘मारुवोम, मातृवोम’ (खुद को बदलें, बदलाव लाएं) है.

भाजपा युवा मोर्चा के नेता ने भी दिया इस्तीफा

अन्नामलाई की घोषणा के बाद भाजपा युवा मोर्चा की तमिलनाडु इकाई के कानूनी संयोजक अभिलाष गोपीनाथ ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया. अपने त्यागपत्र में गोपीनाथ ने कहा कि अन्नामलाई के नेतृत्व, ईमानदारी और सार्वजनिक जीवन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया था और वे आगे भी उनके विजन का अनुसरण करना चाहते हैं. उन्होंने लिखा- मेरा यह निर्णय के. अन्नामलाई के मार्ग और दृष्टिकोण का अनुसरण करने की मेरी दृढ़ इच्छा से प्रेरित है. उनका नेतृत्व मेरी राजनीतिक यात्रा को लगातार प्रभावित करता रहा है.

स्टेट सेक्रेटरी सुमति वेंकटेश ने भी छोड़ी पार्टी

के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु बीजेपी के स्टेट सेक्रेटरी सुमति वेंकटेश ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शोसल मीडिया एक्स पर अपना इस्तीफा शेयर किया है.

न्नामलाई ने तमिलनाडु की राजनीति में नया बदलाव लाने का किया वादा

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बीजेपी छोड़ने के बाद राज्य में एक नई राजनीतिक यात्रा की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उनका मकसद आम आदमी की राजनीति को आगे बढ़ाना है, जो व्यक्ति-पूजा, चाटुकारिता और वंशवादी राजनीति से अलग होगी. सोशल मीडिया पर जारी अपने संबोधन में अन्नामलाई ने अपने नए राजनीतिक विजन की रूपरेखा पेश करते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति या नाम के इर्द-गिर्द नहीं, बल्कि एक विचार और परिवर्तन के सिद्धांत पर आधारित आंदोलन होगा.

किसी राजनीतिक दल से प्रतिस्पर्धा नहीं

अन्नामलाई ने यह भी साफ किया कि उनका नया राजनीतिक आंदोलन किसी मौजूदा पार्टी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के उद्देश्य से नहीं बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा- हम यहां किसी से मुकाबला करने के लिए नहीं आए हैं. सत्ताधारी दल हो या विपक्षी दल, सभी को अपनी नीतियां और विचार रखने का अधिकार है. हम भी उचित समय पर अपने विचार और नीतियां जनता के सामने रखेंगे.

वेबसाइट लॉन्च, लाखों लोगों ने कराया पंजीकरण

अन्नामलाई ने शुक्रवार सुबह अपने समर्थकों और स्वयंसेवकों को जोड़ने के लिए एक विशेष वेबसाइट भी लॉन्च की है. उनके अनुसार, वेबसाइट शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर करीब 8.9 लाख लोगों ने स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराया. यह आंकड़ा दर्शाता है कि अन्नामलाई के नए राजनीतिक अभियान को शुरुआती स्तर पर व्यापक जनसमर्थन मिलने की कोशिश हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >