काव्या मारन चुनती थी SRH की प्लेइंग-11? विदेशी खिलाड़ी के बयान से मचा घमासान

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टन ने एक पॉडकास्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के टीम चयन को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि प्लेइंग-11 चुनने में टीम मालिक का अहम रोल था.

Kavya Maran Picked SRH Playing X1: आईपीएल 2026 खत्म हुए कुछ दिन हो चुके हैं. इस दौरान इंग्लैंड और सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर खिलाड़ी लियम लिविंगस्टन ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि टीम मलिक का प्लेइंग-11 चुनने में अहम रोल था. लिविंग्स्टन ने इस मुद्दे पर कई और बड़े खुलासे किए हैं.

लिविंगस्टन ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट से बातचीत के दौरान कहा कि एसआरएच की प्लेइंग-11 पर टीम के मालिकों का प्रभाव था और एक युवा भारतीय खिलाड़ी सलिल अरोड़ा को इसी वजह से लगातार मौके मिले थे. लिविंग्स्टन का यह बयान सोशल मिडिया पर तेजी से फैल गया. जिसके बाद तरह-तरह के सवाल उठने लगे.

मालिक उसे बहुत पसंद करते थे

आईपीएल 2026 की नीलामी में SRH ने लियम लिविंगस्टन को 13 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर अपने साथ जोड़ा था. हालांकि, पूरे सीजन में उन्हें सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला. पॉडकास्ट में लिविंगस्टन ने कहा कि टीम में एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा था, जिसे फ्रेंचाइजी के मालिक काफी पसंद करते थे और इसी कारण उसकी प्लेइंग इलेवन में जगह लगभग तय रहती थी.

लिविंगस्टोन ने कहा कि हमने ऑक्शन में एक ऐसे खिलाड़ी को खरीदा था जिसे मुंबई इंडियंस भी लेना चाहती थी. हमारे पास ज्यादा पैसे थे, इसलिए हमने उसे खरीद लिया. फ्रेंचाइजी के मालिक उसे बहुत पसंद करते थे और ऐसा लग रहा था कि उसकी टीम में जगह लगभग पक्की थी.

डेनियल विटोरी से मिला क्लियर जवाब

इंग्लिश ऑलराउंडर ने आगे बताया कि जब उन्होंने अपनी भूमिका और टीम संयोजन को लेकर हेड कोच डेनियल विटोरी से बातचीत की, तो उन्हें काफी स्पष्ट जवाब मिला. विटोरी ने उनसे कहा था कि फ्रेंचाइजी उस खिलाड़ी को लेकर काफी उत्साहित है और टीम की योजना में उसका महत्वपूर्ण स्थान है. इस बातचीत के बाद उन्हें एहसास हो गया कि प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं होने वाला. हालांकि, लिविंगस्टोन ने विटोरी की ईमानदारी की सराहना भी की. उनका कहना था कि कोच ने उन्हें वास्तविक स्थिति बताई.

लिविंग्स्टन को सिर्फ दो मैच में मिला मौका

आईपीएल 2026 में लिविंगस्टन को सिर्फ दो मैचों में खेलने का मौका लिया. वो सिर्फ 15 रन ही बना पाए. इस सीजन उनका हाईएस्ट स्कोर 14 रन रहा. लिविंग्स्टन बतौर ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं. लेकिन इस सीजन में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

लिविंगस्टन के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कई प्रशंसकों का मानना है कि टीम चयन का फैसला पूरी तरह कोच और कप्तान के हाथ में होना चाहिए, जबकि कुछ लोगों का तर्क है कि करोड़ों रुपये निवेश करने वाले मालिक स्वाभाविक रूप से टीम की रणनीति में रुचि रखते हैं.

स्वयं ऋषि

यह भी पढ़ें: IPL के बाद अब भारत के लिए धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका पहुंची इंडिया ए की टीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >