Anant V Joshi On Gullak 5:एक्टर ने कहा अन्नू मिश्रा की शक्ल बदली है, डीएनए वही

वेब सीरीज गुल्लक 5 में अन्नू मिश्रा के किरदार में अनंत वी जोशी इस सीजन नज़र आ रहे हैं. वैभव राज गुप्ता को रिप्लेस करने और सीरीज पर उन्होंने इस इंटरव्यू में बात की है

anant v joshi on gullak 5 :सोनी लिव के पॉपुलर शो गुल्लक के नये सीजन में अन्नू मिश्रा के लोकप्रिय किरदार में अभिनेता वैभव राज गुप्ता नहीं, बल्कि अनंत वी जोशी नजर आने वाले हैं.अनंत कहते हैं कि लोगों को वैभव की कमी तब तक महसूस होगी, जब तक . उन्होंने इस किरदार की तैयारियों और शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प किस्से उर्मिला कोरी के साथ साझा किये.बातचीत के प्रमुख अंश

टीवीएफ से कॉल आया, तो खुशी हो गयी दुगुनी

टीवीएफ से मुझे ‘गुल्लक 5’ के लिए कॉल आया था. काम मिलने पर किसी को भी खुशी होती है, लेकिन जब बात ऐसी सीरीज की हो, जिसके सभी फैन हों और जिसमें मैं खुद भी शामिल हूं, तो खुशी दुगुनी हो जाती है. मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ. मैंने उनसे बस एक सवाल पूछा था कि क्या आप सच में श्योर हैं कि यह किरदार मैं करूं? तब टीवीएफ की तरफ से बताया गया कि वैभव दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और उनके पास डेट्स नहीं हैं. ऐसे में ‘शो मस्ट गो ऑन’ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कहानी को आगे बढ़ाना था.

अन्नू की वही एनर्जी व रिद्म बरकरार रखने की कोशिश की

अन्नू के किरदार को खास उसकी स्क्रिप्ट बनाती है. वैभव ने जिस तरह इस किरदार की नींव रखी है, उसने मेरा काम काफी आसान कर दिया. शूटिंग शुरू होने से पहले मैंने गुल्लक के पुराने सीजन देखे. मैंने कोशिश की कि किरदार का बोलने का अंदाज, उसकी एनर्जी और रिद्म वही बनी रहे. हां, वक्त और हालात जरूर बदले हैं, इसलिए वहां मैंने अपने हिस्से का अनंत जोड़ा है. क्योंकि इंसान 15 साल की उम्र में जैसा होता है, वैसा 25 साल की उम्र में नहीं रहता. कुल मिलाकर नये सीजन में अन्नू की शक्ल बदली है, लेकिन उसका डीएनए वही रहेगा. मुझे इस किरदार को निभाने में बहुत मजा आया. उम्मीद है कि दर्शकों को भी इसे देखकर उतना ही मजा आयेगा. वही इस किरदार की असली अग्नि परीक्षा होगी.

पहले ही सीन में पूरी फैमिली के साथ बन गया कनेक्शन

सीरीज के सेट पर मैं भले ही नया चेहरा था, लेकिन इससे जुड़े कई कलाकारों के साथ काम करने का मेरा अनुभव पुराना रहा है. हर्ष, गीतांजलि मैम और सुनीता मैम के साथ मैं पहले भी कई प्रोजेक्ट्स और थिएटर में काम कर चुका हूं, इसलिए हम एक-दूसरे से परिचित थे. हां, जमील खान सर के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला. वह इतने सीनियर अभिनेता हैं कि सामने वाले कलाकार को स्पेस देना और उसे सहज महसूस कराना उन्हें अच्छी तरह आता है. उन्होंने मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही किया. मेरा पहला सीन पूरे फैमिली मेंबर्स के साथ था. वह ट्रेलर में भी दिखाया गया है. दंगे वाले सीन में, जब मैं हर्ष से सवाल पूछ रहा था, उसी सीन से सबकुछ सेट हो गया था.

बचपन में मैं भी रखता था गुल्लक

मिडिल क्लास परिवार से आता हूं. चीजों को सहेजने की हमारी आदत होती है, तो मैं भी अलग नहीं था. मेरा मिट्टी का गुल्लक नहीं था, बल्कि प्लास्टिक के च्यवनप्राश के डिब्बे को पापा ने मिडिल क्लास वाले जुगाड़ से मेरे लिए गुल्लक बनाया था. मैं उसमें पैसे जमा करता था.

मिडिल क्लास किरदार मुझ पर जंचते हैं 

अपने अब तक की जर्नी में मैंने मिडिल क्लास किरदार बहुत सारे किये हैं. मेरा पिछला शो मामला लीगल है हो या अब गुल्लक 5 .मुझे हाल ही में एक स्टोर में किसी ने मुझसे कहा था कि मैं स्क्रीन पर मिडिल क्लास वाले किरदारों में बेहद जंचता हूं. मैंने इसे कॉम्पलिमेंट मानता हूँ. वैसे रियल लाइफ में भी मिडिल क्लास परिवार में ही पला बढ़ा हूँ. अभी भी मेरे अंदर कई गुण हैं।  पैसे हैं तो दिख जायेंगे। नहीं हैं तो नहीं है।जैसे अभी मैं विदेश घूमने आया हूँ. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Urmila Kori

I am an entertainment lifestyle journalist working for Prabhat Khabar for the last 14 years. Covering from live events to film press shows to taking interviews of celebrities and many more has been my forte. I am also doing a lot of feature-based stories on the industry on the basis of expert opinions from the insiders of the industry.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >