22KM रेंज, 250W मोटर और ई-ब्रेक्स, इस इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत जान तुरंत कर लेंगे ऑर्डर

अगर आप अपने बच्चे के लिए बजट में इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदना चाहते हैं, तो EMotorad Dope एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. यह ई-साइकिल 22 किमी तक की रेंज, 250W मोटर, स्मार्ट फीचर्स और कई सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, जो बच्चों और टीनएजर्स के लिए इसे खास बनाती है.

आजकल इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन तेजी से बढ़ रहा है और अब इसका असर साइकिलों की दुनिया में भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे के लिए ऐसी साइकिल खरीदना चाहते हैं जो मॉडर्न हो, चलाने में आसान हो और जेब पर भी भारी न पड़े, तो EMotorad Dope एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है. खास बात यह है कि यह भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिलों में से एक है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹19,999 है.

बच्चों और टीनएजर्स को ध्यान में रखकर किया गया डिजाइन

EMotorad Dope को खासतौर पर 10 से 14 साल के बच्चों और टीनएजर्स के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी ने इसमें सुरक्षा और आराम दोनों का ध्यान रखा है, ताकि बच्चे बिना किसी परेशानी के इसका इस्तेमाल कर सकें. स्कूल जाने, पार्क घूमने या आसपास की छोटी दूरी तय करने के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है.

एक बार चार्ज करने पर 22 किमी तक की रेंज

इस इलेक्ट्रिक साइकिल की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान और किफायती राइडिंग है. EMotorad Dope में 36V का 250W का रियर हब मोटर दिया गया है, जिसे 5.2Ah की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह ई-साइकिल लगभग 20 से 22 किलोमीटर तक चल सकती है.
बैटरी को आसानी से निकालकर घर या ऑफिस में चार्ज किया जा सकता है, जिससे इसका इस्तेमाल और भी सुविधाजनक हो जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में केवल 2 से 3 घंटे का समय लगता है.

खराब रास्तों पर भी मिलेगी स्मूद राइड

इस इलेक्ट्रिक साइकिल में एडवांस्ड सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है. इसमें 80mm ट्रैवल वाला फ्रंट सस्पेंशन फोर्क दिया गया है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों और गड्ढों पर भी आरामदायक राइड सुनिश्चित करता है. चाहे शहर की सड़कें हों या हल्के ऑफ-रोड ट्रैक, यह साइकिल बेहतर बैलेंस और आराम प्रदान करती है.

बच्चों की सुरक्षा का रखा गया पूरा ध्यान

कंपनी ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए EMotorad Dope की टॉप स्पीड 15 किमी/घंटा तक सीमित रखी है. इससे बच्चे सुरक्षित तरीके से साइकिल चला सकते हैं और पेरेंट्स को भी ज्यादा चिंता नहीं रहती. साथ ही इस इलेक्ट्रिक साइकिल में ऑटो कट-ऑफ ई-ब्रेक्स दिए गए हैं. जैसे ही ब्रेक लगाया जाता है, मोटर तुरंत बंद हो जाती है, जिससे इमरजेंसी में साइकिल को सुरक्षित तरीके से रोका जा सकता है.

मजबूत और हल्की बनावट

साइकिल में सिंगल-स्पीड ड्राइवट्रेन दिया गया है, जिससे बच्चों को गियर बदलने की झंझट नहीं रहती. इसमें हाई-टेन्साइल स्टील फ्रेम, नायलॉन टायर और हल्के एल्युमीनियम रिम्स का इस्तेमाल किया गया है. यह 4.2 फीट से 4.9 फीट तक की ऊंचाई वाले राइडर्स के लिए परफेक्ट है और अधिकतम 80 किलोग्राम तक का वजन संभाल सकती है.

मिलते हैं कई स्मार्ट फीचर्स

EMotorad Dope में Cluster C2 डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जहां बैटरी स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है. इसके अलावा इसमें 3-लेवल पैडल असिस्ट सिस्टम मिलता है, जो राइडिंग को और आसान और आरामदायक बनाता है.

कहां से खरीद सकते हैं?

EMotorad Dope देशभर में कंपनी के अधिकृत डीलर्स (Authorized Dealers) के पास उपलब्ध है. इसके अलावा इसे ऑनलाइन Amazon और Flipkart से भी खरीदा जा सकता है. खास बात यह है कि इसका एक्सक्लूसिव Sea Green Limited Edition वेरिएंट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: 25 हजार का इलेक्ट्रिक स्कूटर देगा 50 किलोमीटर की रेंज, देखें देश के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >