बेगूसराय : 60 साल के बुजुर्ग ने 10 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Begusarai New : आरोप है कि उसने मासूम बच्ची को आम चुनने का बहाना बनाकर बगीचे में ले गया. सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai New : जिले में महिला के साथ दुष्कर्म की हालिया घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और शर्मनाक वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. इस बार जिले के मंझौल थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग द्वारा 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.

आम चुनने के बहाने ले जाकर दिया घटना को अंजाम

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राम बालक पंडित (60) के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने मासूम बच्ची को आम चुनने का बहाना बनाकर बगीचे में ले गया. सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद बच्ची की हालत और उसके बयान से परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई. इसके बाद परिजनों ने तत्काल मंझौल थाना पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी को जेल भेज जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पीड़ित बच्ची और आरोपी दोनों को मेडिकल जांच के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा है. जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराया गया. मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >